कन्नौज में बाल श्रम व बाल विवाह रोकथाम अभियान, दो बच्चे छुड़ाए गए
कन्नौज। शासन के निर्देश पर बाल विवाह और बाल श्रम रोकथाम को लेकर गुरुवार को जिले में विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने कई स्थानों पर जागरूकता और रेस्क्यू अभियान चलाया।थाना कोतवाली क्षेत्र के मानीमऊ चौराहा, ठठिया रोड, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ईट भट्ठों, वाईपास और हाईवे होटलों पर चेकिंग और जागरूकता कार्यक्रम किया गया। अभियान में उनि प्रमोद कुमार तिवारी (प्रभारी AHTU) मय टीम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, व चाइल्ड लाइन प्रभारी तौसीफ की टीम शामिल रही।अधिकारी टीम ने दुकानदारों व सेवायोजकों को बाल श्रम और बाल विवाह के कानूनों की जानकारी दी, साथ ही नियमों का पालन करने की चेतावनी भी दी। अभियान के दौरान दो बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया, जिन पर श्रम विभाग द्वारा विधिक कार्रवाई की गई।लोगों को शासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 108, 112, 1076 और 181 के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद ली जा सके।अधिकारियों ने बताया कि बाल संरक्षण के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: