ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नगर कानपुर में प्राइवेट कंपनी की लापरवाही से सड़क पर मौत का खतरा, नगर निगम की कार्यशैली पर उठे सवाल कानपुर। शहर में विकास कार्यों के नाम पर जिम्मेदार विभागों की उदासीनता लगातार आम जनता की जान पर भारी पड़ रही है। ताज़ा मामला माल रोड स्थित मरी कंपनी पुल के पा


ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नगर

कानपुर में प्राइवेट कंपनी की लापरवाही से सड़क पर मौत का खतरा, नगर निगम की कार्यशैली पर उठे सवाल

कानपुर। शहर में विकास कार्यों के नाम पर जिम्मेदार विभागों की उदासीनता लगातार आम जनता की जान पर भारी पड़ रही है। ताज़ा मामला माल रोड स्थित मरी कंपनी पुल के पास का है, जहां प्राइवेट कंपनी द्वारा सड़क पर 5 से 6 फीट गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। यह गड्ढा बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था, बिना बैरिकेडिंग और बिना चेतावनी बोर्ड के यूं ही बीच सड़क पर खुला पड़ा है, जो लोगों के लिए साफ़ तौर पर मौत का निमंत्रण बन चुका है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी मनमाने ढंग से सड़क खोदते हैं और काम अधूरा छोड़कर चलते बनते हैं। वहीं दूसरी ओर नगर निगम के अधिकारी AC कमरों में बैठकर कागज़ी कार्रवाई में व्यस्त नज़र आते हैं। राहगीरों को हो रही दिक्कत और संभावित हादसों की किसी को परवाह नहीं।

रोज़ाना यहां से हज़ारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। रात के समय कम रोशनी के कारण यह गहरा गड्ढा किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। दोपहिया वाहन चालक विशेष रूप से डरे हुए हैं, क्योंकि थोड़ी सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। स्थानीय दुकानदारों और निवासियों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक किसी भी विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस गड्ढे को बंद नहीं किया गया या सुरक्षा व्यवस्था नहीं लगाई गई, तो किसी अनहोनी की ज़िम्मेदारी सीधे नगर निगम और प्राइवेट कंपनी की होगी।

अब देखने वाली बात यह है कि नगर निगम आखिर इस गंभीर लापरवाही पर कब जागता है क्या वे अपने AC कमरों से निकलकर मैदान में उतरेंगे या आमजन यूं ही खतरे के साये में चलते रहेंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।