जनता दर्शन में सुनी गईं फरियादें
कन्नौज-पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना।पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थानों के प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी शिकायतकर्ता को न्याय मिलने में देरी न हो।जनसुनवाई के दौरान कई अर्जियां प्राप्त हुईं, जिन पर मौके पर ही कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि हर पीड़ित को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: