नैतिक मूल्यों के समावेश में स्काउट गाइड प्रशिक्षण सहायक-: अभिषेक मिश्रा



संयमित निर्भय होकर प्रतिभा का प्रदर्शन स्काउट गाइड की मूल भावना-: अजय बजरंगी
संविधान दिवस के मौके पर बच्चों ने ली प्रस्तावना की शपथ
    भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद गोरखपुर द्वारा स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय शाहपुर में जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर डॉक्टर अमरकांत सिंह के निर्देशानुसार  त्रिदिवसीय प्रवेश स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर  आयोजित हुआ शिविर समापन के  मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक मिश्रा उपस्थित थे इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस दौरान छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया शिविर का संचालन ए. एल. टी. एस. अजय गुप्ता बजरंगी ने किया ।
      इस अवसर पर प्रधानाचार्य अभिषेक मिश्रा ने कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग प्रशिक्षण बच्चों के अंदर व्यक्तित्व विकास एवं नैतिक मूल्यों का समावेश करने में सहायक है ।
      इस दौरान शिविर संचालक अजय गुप्ता बजरंगी ने कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग गतिविधियां बच्चों में साहस धैर्य संयम के साथ निर्भय होकर प्रतिभा का प्रदर्शन करने में मार्ग प्रशस्त करती है । 
     अंत में ध्वज अवतरण व राष्ट्रगान के साथ शिविर संपन्न हुआ इस दौरान छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षिका  लाजो रानी ने किया।
       इस अवसर पर शिक्षिका अंजू प्रभा यादव, शहजाना बानो,रामदयाल प्रजापति, विवेकानंद पांडे, नित्य गोपाल शुक्ला,राम आशीष, रहमत अली, इरशाद अहमद राईन ने सहयोग प्रदान किया।                  संविधान दिवस के मौके पर विद्यालय में सर्वप्रथम प्रधानाचार्य द्वारा छात्राओं को संविधान की जानकारी देते हुए प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।