बांदा पुलिस को बड़ी सफलता, ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग का भंडाफोड़ उत्तर प्रदेश की बांदा पुलिस ने मानव तस्करी के गंभीर मामले का खुलासा करते हुए हरियाणा के मुख्य बिचौलिए को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि कलयुगी मां और भाई ने ही चंद रुपयों के लालच में युवती को बेच दिया था। इंसान


बांदा पुलिस को बड़ी सफलता, ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग का भंडाफोड़

उत्तर प्रदेश की बांदा पुलिस ने मानव तस्करी के गंभीर मामले का खुलासा करते हुए हरियाणा के मुख्य बिचौलिए को गिरफ्तार कर लिया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि कलयुगी मां और भाई ने ही चंद रुपयों के लालच में युवती को बेच दिया था। इंसानी जिस्म की कीमत एक लाख अड़तीस हजार रुपये लगाई गई थी।

पीड़िता, जो कि चित्रकूट निवासी है, ने बांदा के पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल से न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

जांच में सामने आया कि शादीशुदा युवती की बोली लगाकर उसकी जबरन दूसरी शादी कराई गई।
 आईपीएस मेविस टॉक ने बताया कि इस मामले में और गिरफ्तारियां भी होंगी।

 रिपोर्ट : मंडल ब्यूरो — गिरजा शंकर अवस्थी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।