मंडल ब्यूरो: गिरजा शंकर अवस्थी
बांदा। आगामी सीमौनी मेला को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सक्रिय दिखाई दे रहा है। तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेने के लिए जिलाधिकारी जे. रिभा एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने आज स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेले क्षेत्र में साफ–सफाई, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, मार्ग–निर्देशन, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा से संबंधित तैयारियों का विस्तृत अवलोकन किया। डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मेला शुरू होने से पहले सभी आवश्यक सुविधाओं को पूरी तरह दुरुस्त कर लिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश देते हुए बताया कि मेले में सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, ट्रैफिक प्रबंधन और खोया–पाया केंद्र की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने भीड़ प्रबंधन के लिए फोर्स की तैनाती और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: