---मंडल ब्यूरो गिरजा शंकर अवस्थी
कांधौली (जिला हमीरपुर) में पाँच दिवसीय मेला एवं रामलीला महोत्सव का भव्य आयोजन
श्री श्री 1008 स्वामी अखंडानंद जी महाराज की तपोभूमि ग्राम कांधौली, जिला हमीरपुर में वर्षों पुरानी आस्था के अनुरूप पाँच दिवसीय मेला एवं रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ।
त्यागी जी श्री गंगादास बाबा के संत सरोवर प्रांगण में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला एवं राम विवाह वर्षगांठ का दिव्य आयोजन किया जा रहा है।
मेला स्थल पर झूले, मनोरंजन के साधन, मिठाइयों की दुकानें तथा बाहरी क्षेत्रों से आए अनेक व्यापारियों ने अपनी दुकानें लगाई हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सवी रौनक देखने को मिल रही है।
इसी क्रम में श्री साधूराम महाराज इंटर कॉलेज के प्रांगण में देश के नामी-गिरामी पहलवानों की मौजूदगी में भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
पाँच दिवसीय रामलीला में आज धनुष यज्ञ की लीला एवं राम-विवाह वर्षगांठ का पावन मंचन किया गया। आयोजन में क्षेत्र के प्रधान, गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण भक्तिभाव से उपस्थित रहे और परंपरागत वार्षिक कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: