लव सिंह यादव/अब तक न्याय


फतेहपुर: राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के हॉस्टल से 13 वर्षीय अंकित कुमार रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

 जिले के थाना किशनपुर अंतर्गत ग्राम नरैनी निवासी लगभग 13 वर्षीय बालक अंकित कुमार पुत्र जगदीश 23-24 नवंबर 2025 की रात राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय खासमऊ (थाना खागा) के हॉस्टल से बिना किसी को बताए गायब हो गया। परिजनों ने इसे संदिग्ध घटना बताते हुए पुलिस से तत्काल जांच और सकुशल बरामदगी की मांग की है।अंकित कक्षा 7 में पढ़ाई कर रहा था और हॉस्टल में रहकर अपनी शिक्षा ग्रहण कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, रविवार शाम तक वह हॉस्टल में सामान्य रूप से मौजूद था, लेकिन सोमवार सुबह गिनती के दौरान उसका पता नहीं चला। हॉस्टल प्रबंधन ने भी कोई सुराग नहीं दे सका, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।परिजनों ने तुरंत थाना खागा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। यूपी पुलिस की महिला एवं बाल सुरक्षा इकाई ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए स्थानीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फिलहाल कोई नई जानकारी नहीं मली  है, लेकिन पुलिस तकनीकी सहायता से जांच को गति दे रही है।

परिजन अंकित को होनहार और शांत स्वभाव का बच्चा बता रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में यह खबर फैलने से चिंता का माहौल है, और लोगों ने हॉस्टल की सुरक्षा पर कटाक्ष किया है। यदि ऐसी लापरवाही बनी रही, तो अन्य बच्चों को खतरा हो सकता है।

सभी प्रिय पाठकों से अनुरोध है कि इस खबर को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि बच्चा जल्द से जल्द सकुशल बरामद हो सके।

पुलिस और परिजनों की ओर से सभी जागरूक नागरिकों से अपील है कि यदि अंकित के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत निम्न नंबरों पर संपर्क करें:

थाना खागा: 9454403344

अन्य संपर्क: 8318195345, 9794781880, 8127225117

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।