लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में चोरों द्वारा चोरी का प्रयास करने का मामला सामने आया है।


 

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में चोरों द्वारा चोरी का प्रयास करने का मामला सामने आया है। कटी बगिया निवासी सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी 21 नवंबर 2025 को एक शादी समारोह में शामिल होने घर से बाहर गए थे। रात के समय तीन अज्ञात चोर एक सफेद रंग की स्कूटी से उनके घर के बाहर पहुंचे और मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की।

गनीमत यह रही कि गेट के अंदर की ओर लगा दूसरा लॉक होने के कारण चोर घर में प्रवेश नहीं कर सके और चोरी का प्रयास विफल हो गया। घटना की जानकारी सुरेन्द्र कुमार को तब मिली जब वह अगले दिन सुबह घर लौटे। उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है और टूटे हुए ताले का हिस्सा बगल में ही पड़ा मिला।

घटना के संबंध में JBJ MOBILE SHOP में लगे CCTV कैमरे की फुटेज में तीनों चोरों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हुई हैं। बताया जा रहा है कि यह बिल्डिंग JBJ MOBILE SHOP के मकान मालिक का घर है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।