छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हुए शामिलयह धर्म क्षेत्र है, तीर्थ क्षेत्र है, यहां अद्भुत और अलौकिक आनंद है। यहां के लोग अच्छे हैं, श्रोता अच्छे हैं, सब कुछ अच्छा ही है। यदि भगवान शिवरीनारायण का आशीर्वाद और महाराज जी की कृपा हुई तो इस तीर्थ क्षेत्र में पुन: श्री राम कथा सुनाने का अवसर


यह धर्म क्षेत्र है, तीर्थ क्षेत्र है, यहां अद्भुत और अलौकिक आनंद है। यहां के लोग अच्छे हैं, श्रोता अच्छे हैं, सब कुछ अच्छा ही है। यदि भगवान शिवरीनारायण का आशीर्वाद और महाराज जी की कृपा हुई तो इस तीर्थ क्षेत्र में पुन: श्री राम कथा सुनाने का अवसर मिलेगा! यह बातें व्यास पीठ की आसंदी से उत्तर प्रदेश, श्री अवधपुरी धाम से पधारे हुए अनंत श्री विभूषित श्री स्वामी मधुसूदनाचार्य जी महाराज ने श्री शिवरीनारायण मठ महोत्सव एवं विराट संत सम्मेलन के समापन अवसर पर व्यास पीठ की आसंदी से अभिव्यक्त की। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों की, यहां के स्रोताओं की हमें निरंतर याद आएगी। * महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने समापन अवसर पर कहा कि - श्री शिवरीनारायण मठ महोत्सव में प्रत्येक वर्ष श्री राम कथा का ही आयोजन होता है विगत कुछ वर्षो में मठ मंदिर के दो मुख्तियार और अनेक सहयोगी सहित हमारे पूज्य पिताश्री एवं माता जी का भी देहावसान हो गया उन सभी की स्मृति में उनके मोक्षार्थ इस वर्ष श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन किया गया है स्वामी जी ने यहां श्री राम कथा सुनाने की इच्छा प्रकट किया है निश्चित रूप से भविष्य में हम सभी उनसे श्री राम कथा का रसपान करेंगे। वे विद्वान है देश के कोने कोने में जाकर इसी तरह भगवत भक्ति का प्रचार प्रसार करते रहें यही शुभकामनाएऐं हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हुए शामिल

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धरमलाल कौशिक जी अंतिम दिवस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि शिवरीनारायण छत्तीसगढ़ का गौरव है, इस पवित्र तीर्थ क्षेत्र में भगवान की कथा श्रवण करने का अवसर मुझे प्राप्त हुआ यह सौभाग्य का विषय है आचार्य जी की बातों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अंतिम दिवस भगवान की कथा श्रवण करने से पूरे दिवस कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त होता है। मैंने सोचा कि पुण्य प्राप्ति से कहीं मैं वंचित न हो जाऊं इसलिए समापन अवसर पर उपस्थित हुआ हूं।  

दोपहर में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों ने भगवान जगन्नाथ जी का भोजन प्रसाद प्राप्त किया। समाचार लिखे जाने तक श्री सीताराम विवाह महोत्सव के भव्य यात्रा की तैयारी की जा रही थी। मठ मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सदस्य बृजेश केसरवानी ने आभार व्यक्त किया। आचार्य जी एवं सभी संगीतज्ञ एवं शास्त्रीयों को सम्मानित किया गया।

समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार एवं एल्बम भेंट

श्री शिवरीनारायण मठ महोत्सव के प्रत्येक दिवस की कथा का निरंतर प्रकाशन जांजगीर चांपा जिले सहित राज्य एवं अन्य राज्य के अनेक स्थानों से सभी प्रमुख पत्र पत्रिकाओं में हो रहा था। इसे संकलित करके इसकी एक प्रति आचार्य जी को भेंट की गई। संकलन मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बंधी कला, छतरपुर, मध्य प्रदेश से स्वामी राम मनोहर दास जी महाराज, प्रयागराज से राम शिरोमणि दास जी महाराज, मुख्तियार सुखराम दास जी, त्यागी जी महाराज, विधायक व्यास कश्यप, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, रवि शेखर भारद्वाज, मठ मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सदस्य राघवेंद्र प्रताप सिंह, हेमंत दुबे, विजय पाली, रत्नेश पाली,तथा वीरेंद्र तिवारी, पूर्णेन्द्र तिवारी, कमलेश सिंह,राधेश्याम सोनी, देवा लाल सोनी, वरुण पांडे, विश्वनाथ त्रिवेदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण सम्मिलित हुए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।