बड़ा हादसा टलामथुरा,


 थाना यमुना पार क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 10:00 बजे राया रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने दो कारों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। टक्कर लगने से एक कार सड़क किनारे से फिसलकर खेतों में पलट गई। हादसे में कार में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। तो दूसरी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई

घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंची और कार में फंसे लोगों को रागियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला।
पीड़ित कार चालक ने बताया कि वह एक कार्यक्रम में शामिल होकर मथुरा की ओर लौट रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन भगा ले गया और मौके से फरार हो गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि सौभाग्य से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। फरार बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है। पकड़े जाने के बाद जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।