सांसद खेल महाकुंभ 2025 ब्लॉक स्तरीय इटवा खेल स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे भाजपा नेता जयवर्धन तिवारी जी
सिद्धार्थ नगर सांसद खेल महाकुंभ दिनांक 26-11-2025 दिन बुधवार को ब्लॉक स्तरीय इटवा स्थान माता प्रसाद
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
शराब और जुए की लत में डूबे पिता की वजह से दो मासूम बच्चे बेघर होने की कगार पर, पैतृक जमीन हड़पने की साजिश
लव सिंह यादव /अब तक न्याय
विजयीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर के मजरा वलीपुर रमसगरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ दो नन्हे बच्चे, जिनकी माँ की मृत्यु हो चुकी है, पिछले पाँच साल से अपने नाना-नानी के सहारे जीवनयापन कर रहे हैं। उनके पिता शराब और जुए की गहरी लत में डूबे हुए हैं और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ बताए जा रहे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि गाँव के कुछ दबंग और दलाल पिता को शराब पिलाकर और बहकाकर उससे जमीन के कागजात पर जबरन हस्ताक्षर करा रहे हैं। कई बीघा पैतृक जमीन पहले ही औने-पौने दामों में बिक चुकी है और बची हुई जमीन पर भी खतरा मंडरा रहा है। यदि यही स्थिति रही तो ये दोनों मासूम बच्चे पूरी तरह बेघर हो जाएँगे।पीड़ित परिवार ने बताया कि बच्चों का भविष्य अब सिर्फ इसी जमीन पर टिका है। माँ के जाने के बाद यही एकमात्र सहारा था, जिसे अब लुटने की कगार पर पहुँचा दिया गया है।
प्रशासन तक गुहार- परिवार ने तहसील दिवस पर प्रार्थना-पत्र दिया था। इसके बाद उप जिलाधिकारी खागा को भी लिखित शिकायत सौंपी गई, जिसमें जमीन की रजिस्ट्री पर तत्काल रोक लगाने, बच्चों के हित में अभिभावक नियुक्त करने और पिता के नशा मुक्ति एवं मानसिक उपचार की माँग की गई है। लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों ने भी इस मामले में उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो दो मासूमों का पूरा भविष्य अंधकार में डूब जाएगा।परिवार और ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक फतेहपुर से अनुरोध किया है कि मामले की निष्पक्ष जाँच कराई जाए, जमीन हड़पने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो और बच्चों के हक की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सिद्धार्थ नगर सांसद खेल महाकुंभ दिनांक 26-11-2025 दिन बुधवार को ब्लॉक स्तरीय इटवा स्थान माता प्रसाद
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। मंगलवार को महिला सुरक्षा दल एवं एंटी रोमियो टीम ने सराफा मार्क
राजेश कुमार सिद्धार्थ राष्ट्रीय अध्यक्ष — डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ भारत के संविधान में लगभग 448 अनुच्छेद (Articles) हैं। adda247 +2 Jagranjosh.com +2 कुछ महत्वपूर्ण बिंदु: मूल संविधान में 395 अनुच्छेद थे। Adda247 +2 Jagranjosh.com +2 अब यह संख्या संशोधनों (Amendments) के बाद बढ़क
Leave a Comment: