शराब और जुए की लत में डूबे पिता की वजह से दो मासूम बच्चे बेघर होने की कगार पर, पैतृक जमीन हड़पने की साजिश
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। मंगलवार को महिला सुरक्षा दल एवं एंटी रोमियो टीम ने सराफा मार्क
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। मंगलवार को महिला सुरक्षा दल एवं एंटी रोमियो टीम ने सराफा मार्केट बैंकों सहित भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया।टीम ने महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी -1090 वूमेन पावर लाइन, 112 पुलिस सहायता, 181 महिला हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा 1098 चाइल्ड लाइन आदि नंबर बताकर महिलाओं को सतर्क रहने की सलाह दी गई।ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम चौपाल व बाजारों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा एवं कानूनी अधिकारों के बारे में समझाया गया। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर पम्पलेट वितरित किए गए।टीम ने बताया कि जरूरत पड़ने पर मिशन शक्ति केन्द्र से तुरंत मदद मिल सकती है, इसके लिए थानों में स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों की सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा ही नहीं, बल्कि सम्मान और आत्मनिर्भरता भी अभियान का मुख्य उद्देश्य है।जागरूकता के माध्यम से समाज में सुरक्षित वातावरण बनाने का प्रयास जारी रहेगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
सिद्धार्थ नगर सांसद खेल महाकुंभ दिनांक 26-11-2025 दिन बुधवार को ब्लॉक स्तरीय इटवा स्थान माता प्रसाद
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। मंगलवार को महिला सुरक्षा दल एवं एंटी रोमियो टीम ने सराफा मार्क
Leave a Comment: