फतेहपुर में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा!बिना डिग्री के फर्जी IPS बनकर लाखों उड़ाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार लव सिंह यादव/अब तक न्याय उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में साइबर सेल ने एक सनसनीखेज कार्रवाई को अंजाम दिया। बिना किसी डिग्री या प्रशिक्षण के खुद को IPS अधिकारी बताकर देशभर में ठगी क


फतेहपुर में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा!बिना डिग्री के फर्जी IPS बनकर लाखों उड़ाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

लव सिंह यादव/अब तक न्याय

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में साइबर सेल ने एक सनसनीखेज कार्रवाई को अंजाम दिया। बिना किसी डिग्री या प्रशिक्षण के खुद को IPS अधिकारी बताकर देशभर में ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड समेत तीन शातिर ठगों को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पोर्नोग्राफी या चाइल्ड पोर्न के झूठे आरोप लगाकर पीड़ितों को फोन पर डराते-धमकाते थे और "केस सेटल" या "गिरफ्तारी से बचाव" के नाम पर लाखों रुपये ऐंठते थे। पकड़े गए मुख्य आरोपी की पहचान भगवानपुर गांव निवासी मोहित उर्फ राजा के रूप में हुई है। उसके दो साथी फर्जी इंस्पेक्टर बनकर सहयोग करते थे। व्हाट्सएप वीडियो कॉल, फर्जी FIR कॉपी और "डिजिटल अरेस्ट" का भय दिखाकर पीड़ितों को घेरते थे। गिरोह पिछले 8-10 महीनों से सक्रिय था और अब तक दर्जनों लोगों से 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर चुका था। पीड़ितों में UP, बिहार, राजस्थान और MP के लोग शामिल हैं।  साइबर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया,"शिकायतों की बाढ़ आ रही थी। आरोपी नंबर बदल-बदलकर फरार हो जाते थे, लेकिन हमारी तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से लोकेशन ट्रैक कर ली। रात में छापेमारी में तीनों फंस गए। उनके कब्जे से 11 मोबाइल फोन, 28 सिम कार्ड, बैंक पासबुक और ठगी से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं।"  SP अनूप कुमार सिंह (IPS) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,"यह कार्रवाई साइबर ठगों के लिए कड़ा संदेश है। फर्जी कॉल्स पर भूलकर भी पैसे न दें। असली पुलिस कभी फोन पर पैसे नहीं मांगती। 1930 हेल्पलाइन पर तुरंत रिपोर्ट करें। हमारी टीम साइबर क्राइम के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।"
पुलिस ने तीनों के खिलाफ IPC की धारा 419 (धोखाधड़ी), 420 (ठगी), 467/468/471 (जालसाजी) और IT एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।आगे की जांच में और गिरफ्तारियां संभावित हैं।
पुलिस की सलाह:  फोन पर पुलिस बनकर पैसे मांगने वाले को नजरअंदाज करें।  
OTP या बैंक डिटेल्स कभी शेयर न करें।  
शिकायत के लिए 1930 या साइबर सेल ऐप का इस्तेमाल करें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।