ब्यूरो चीफ – सुजीत कुमार, कानपुर नगर कानपुर समाचार | अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल, कानपुर इकाई ने केंद्रीय गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए दिल्ली ब्लास्ट प्रकरण का संदर्भ देते हुए तब्लीगी जमात पर तत्काल राष्ट्रीय प्रतिबंध लगाने की मांग की है। संगठन के महानगर उपाध्


ब्यूरो चीफ – सुजीत कुमार, कानपुर नगर

कानपुर समाचार |
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल, कानपुर इकाई ने केंद्रीय गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए दिल्ली ब्लास्ट प्रकरण का संदर्भ देते हुए तब्लीगी जमात पर तत्काल राष्ट्रीय प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

संगठन के महानगर उपाध्यक्ष आदर्श ठाकुर द्वारा जारी ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि तब्लीगी जमात ने कोरोना काल के दौरान परिस्थितियों का दुरुपयोग करते हुए धार्मिक कट्टरता को बढ़ावा दिया और युवाओं को भटकाने का कार्य किया। ज्ञापन में यह भी दावा किया गया कि सऊदी अरब, कजाखस्तान सहित कई मुस्लिम बहुल देशों ने इस संगठन पर पहले से प्रतिबंध लगाया हुआ है।

सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्न मांगें की गईं—

तब्लीगी जमात को प्रतिबंधित संगठन घोषित किया जाए।

संगठन की विदेशी फंडिंग की विस्तृत जांच कराई जाए।

देश में धार्मिक कट्टरता फैलाने वाली गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए।

संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा और देश के सांप्रदायिक सौहार्द से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसे अत्यंत गंभीरता से लिया जाना आवश्यक है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।