सड़क पर गड्ढे या गड्ढों में सड़क गड्ढा मुक्त सड़क का देखो नजारा सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क इस बात को लेकर लोगों को संदेह है सुमन देवी सीतापुर/मानपुर विकासखंड बिसवां अंतर्गत 1- मानपुर चैराहे से कैमहार नहर पुल तक 2-बघैया नहर पुल भनवापुर तक 3-बघैया नहर पुल से जमौरा सम्पर्


सड़क पर गड्ढे या गड्ढों में सड़क गड्ढा मुक्त सड़क का देखो नजारा

सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क इस बात को लेकर लोगों को संदेह है

सुमन देवी

सीतापुर/मानपुर विकासखंड बिसवां अंतर्गत
1- मानपुर चैराहे से कैमहार नहर पुल तक
  2-बघैया नहर पुल भनवापुर तक 
3-बघैया नहर पुल से जमौरा सम्पर्क मार्ग को जोड़ने वाला मार्ग इतना खराब हो चुका है कि लोग ये अंदाजा नही लगा पा रहे हैं कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। जहां एक तरफ सरकार गड्ढा मुक्त सड़कों का दंभ भरती नजर आती है वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार सरकार के मंसूबों पर लगातार पानी फेर रहे और लोगों को सरकार की फजीहत करने पर मजबूर कर रहे। सड़के खराब होने की वजह से ग्रामीण और राहगीरों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यह मार्ग सैकड़ो गांव को जोड़ने वाला मार्ग है। जब सड़क के विषय में क्षेत्रीय लोगों बातया कि  उपेन्द्र कुमार अमरेन्द्र,राहुल पांडे, पिरोस कुमार, शाकिल, सुशील, आदि तमाम लोगों से बात की गई तो बताया कि आये दिन इस रोड की वजह से आने जाने वाले लोग और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोग गड्ढों में अचानक गिर जाते है जिससे किसी का हाथ तो किसी का पैर टूट जाता है। लोगों को जान माल का नुकसान भी हो रहा। जिसकी जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है।वहीं पर इन लोगों ने जिला अधिकारी से रोड की मरम्मत और नवीनीकरण की भी मांग की। इस रोड की खराब दुर्दशा को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस रोड पर आए दिन कोई ना कोई दुर्घटना देखने को मिलती है और कोई ना कोई चोटिल होकर बाइक और साइकिल से गिर जाते

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।