पीलीभीत में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन ने बीएलओ को प्रोत्साहन दिया है।


सर्वाधिक फॉर्म डिजिटाइज करने वाले बीएलओ को परिवार सहित जंगल सफारी, चूका बीच पर लंच और मुफ्त मूवी मिलेगी। काम के बोझ के बावजूद इस ऑफर से बीएलओ खुश हैं और तेजी से काम कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने बूथ लेवल ऑफिसर को बड़ा प्रोत्साहन दिया है। सर्वाधिक फॉर्म डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ  को उनके पूरे परिवार के साथ पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी, चूका बीच पर लंच और मुफ्त मूवी दिखाई जाएगी।

दरअसल, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य (SIR)  से जुड़े बीएलओ  पर काम का काफी भार पड़ रहा है, उन्हें सुबह से रात तक काम करना और लोगों को तलाश करना पड़ रहा है, जिससे उनका परिवार भी परेशान हो रहा है। हालांकि, इस नए ऑफर से सभी बीएलओ काफी खुश हैं और युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। एक बीएलओ ने बताया कि वे इस प्रोत्साहन से खुश हैं और काम सबसे पहले खत्म करके अपने परिवार के साथ जंगल सफारी और लंच का मौका पाना चाहते हैं। कई बीएलओ ने तो अब तक पीलीभीत टाइगर रिजर्व का जंगल नहीं घूमा है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीलीभीत, प्रसून द्विवेदी ने बताया कि जिले की चारों विधानसभाओं में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) का काम चल रहा है। वर्तमान में पीलीभीत की रैंक 9वें नंबर पर है और इसकी अपडेट हर 2 घंटे में आती है। उन्होंने आगे बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर यह प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है, ताकि बूथ लेवल ऑफिसर्स मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के काम में ज्यादा रुचि लें और तेजी लाएं। प्रथम बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इस प्रोत्साहन का उद्देश्य मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के कार्य में ज्यादा से ज्यादा रुचि और तेजी लाना है।

राजकुमार वर्मा 
अबतक न्याय पीलीभीत

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।