अभी एक वीडियो सामने आया जिसमें नजर आया कि एक तेंदुआ आराम से एक जगह से दूसरी तरह टहल रहा मगर वो जंगल में नहीं बल्कि कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत के घर में टहल रहा है।


आप जरा सोचिए कि अपने घर में आराम से बैठे हुए हैं और तभी आपकी नजर एक तेंदुए पर पड़ती है जो टीवी में नहीं बल्कि आपके घर के बाहर या फिर किसी दूसरे के घर के अंदर टहल रहा है तो आपकी क्या हालत होगी? ऐसा ही कुछ राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुआ। दरअसल जयपुर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में गुरुवार सुबह एक तेंदुए नजर आया जिसके कारण इलाके में हडकंप मच गया।

 

कैबिनेट मंत्री के घर में घुसा तेंदुआ

आपको बता दें कि वो तेंदुआ किसी सड़क पर नहीं बल्कि जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के घर में वो तेंदुआ घुसा। इसकी जानकारी मिलते हुए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे पकड़ने की कोशिश करने लगी। वन विभाग की टीम तुरंत ही उसे खोजने लगी और काफी मेहनत करने के बाद टीम के लोग उस तेंदुए को पकड़ने में सफल हो पाए। इस तेंदुए के कारण किसी को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचा लेकिन इस तरह रिहायशी इलाकों में तेंदुए का देखा जाना, वहां के लोगों के लिए काफी चिंताजनक है।

तेंदुए को वन विभाग के लोगों ने जब रेस्क्यू कर लिया, उसके बाद का भी एक वीडियो सामने आया है। उस वीडियो में नजर आता है कि कुछ लोगों ने जाल के अंदर तेंदुए को पकड़ा हुआ है और फिर वो उस तेंदुए को पिंजरे में डाल देते हैं।

यहां देखें वह दूसरा वीडियो

 

 

 

नागपुर में भी दिखा था तेंदुआ

आपको बता दें कि कल यानी 19 नवंबर को महाराष्ट्र के नागपुर शहर के रिहायशी इलाके में भी सुबह एक तेंदुए को देखा गया था और तेंदुए को देखते ही वहां के लोगों के बीच दहशत फैल गई थी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग के लोग वहां पहुंचे और कुछ ही समय बाद उस तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।