Tejas Crash: दूसरी बार क्रैश हुआ IAF का तेजस फाइटर, जानें इससे पहले कब हुआ था हादसे का शिकार
Tejas Crash: दुबई में इंडियन एयर फोर्स का जेट फाइटर विमान तेजस आज क्रैश हो गया है। इससे पहले भी एक बार राजस्थान में तेजस विमान क्रैश हुआ था। जानें पूरी खबर
एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे ट्रेन के अंदर रिकॉर्ड किया गया है। उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट में उसकी तारीफ की है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
आजकल सोशल मीडिया का दौर चल रहा है और इस दौर में आपको बहुत ही कम लोग ऐसे मिलेंगे जो सोशल मीडिया से जुड़े हुए न हों। आप भी सोशल मीडिया का यूज करते ही होंगे अब चाहे इंस्टाग्राम हो, फेसबुक हो या फिर ट्विटर या कोई दूसरा प्लेटफॉर्म हो। आप अगर हर दिन एक्टिव रहने वाले लोगों में से एक हैं तो फिर आप यह जानते ही होंगे कि इंसान का डेटा और दिन खत्म हो जाता है मगर कंटेंट कभी खत्म नहीं होता है। हर दिन तरह-तरह के वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक बंदा अपने कोच में साइड अपर सीट पर बैठा हुआ है वो वहां बैठकर गिटार बजाते हुए अमिताभ बच्चन की फिल्म का गाना गा रहा है। अब वो गाना गा रहा है और दूसरे लोग उसके गाने का आनंद उठा रहे हैं और साथ में कई सारे लोग वीडियो भी बना रहे हैं। जिस तरह से सभी लोगों की नजर उस बंदे की तरफ है वो बता रहा है कि इस एक बंदे ने ट्रेन के सफर को एक कॉन्सर्ट में बदल दिया है और लोग को भी अच्छा लगा रहा है। अगर ऐसा नहीं होता तो किसी न किसी ने शिकायत जरूर किया होता।
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर stonekeysofficial नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, अहमदाबाद से लखनऊ जाते हुए हमने ट्रेन में एक अलग ही माहौल बना दिया। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार लोगों ने लाइक भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आप लोगों ने कमाल कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- आप लोग कभी भी लोगों का दिल जीतने में फेल नहीं होते। एक अन्य यूजर ने लिखा- वायरल है भाई, पिन करद। कई और लोगों ने भी उनकी तारीफ की है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Tejas Crash: दुबई में इंडियन एयर फोर्स का जेट फाइटर विमान तेजस आज क्रैश हो गया है। इससे पहले भी एक बार राजस्थान में तेजस विमान क्रैश हुआ था। जानें पूरी खबर
दिल्ली सरकार ने दो महीनों के लिए स्कूल और कॉलेजों में खेल पर प्रतिबंध लगाया है। दिल्ली सरकार का ये आदेश सभी शैक्षिक संस्थान, सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल के साथ ही एमसीडी, एनडीएमसी और दिल्ली छावनी बोर्ड पर लागू किया गया है।
बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। इसमें सबसे बड़ी बात ये है कि नीतीश ने दो दशक बाद गृह विभाग अपने डिप्टी सीएम को दिया है। जानें क्या कहते हैं समीकरण?
Leave a Comment: