लटकती इंटरनेट केबल बनी मौत का कारण, द चिंटल्स स्कूल के छात्र की दर्दनाक मौत
ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नगर
रिपोर्टर - बोरावड़ से मुकेश जोया
मकराना रेलवे स्टेशन के बुकिंग ऑफिस में लंबे समय से अपनी सेवाएँ दे रहे रमेश कुमावत (चीफ कमर्शियल क्लर्क) को मुख्य वाणिज्य निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिलने पर शुक्रवार को स्टेशन परिसर में गर्मजोशी भरा विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में चीफ कमर्शियल क्लर्क हनुमान कीरडोलिया, राजेंद्र मीणा एवं सीसी/टीसी पुष्पेंद्र भाटी सहित सहकर्मियों ने रमेश कुमावत को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए भावपूर्ण विदाई दी। सभी ने उनके कार्यकाल, व्यवहार एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि रमेश कुमावत ने हमेशा यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उत्कृष्ट कार्य किया है।
सहकर्मियों ने पदोन्नति पर कुमावत को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक रहा जहाँ सभी ने रमेश कुमावत के योगदान को याद कर तालियों से स्वागत किया।
रमेश कुमावत ने भी सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मकराना स्टेशन पर मिला प्यार, सहयोग और सम्मान उन्हें हमेशा याद रहेगा।इसी तरह जोधपुर से टी.टी.आई रिछपाल सिंह राठौर का मकराना स्थानांतरण होने पर माला पहनाकर हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया गया! इस दौरान सीनियर सीसी टीसी कृष्ण कुमार, कैलाश पोटलिया, अशोक कुमार,विष्णु शर्मा,गुमान सिंह, भिंवा राम मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नगर
ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार
40 साल बाद हत्या का वांछित अभियुक्त गोंडा से गिरफ्तार।नाम बदलकर रह रहा था आरोपी
Leave a Comment: