ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार


कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया संजय नगर स्थित महबूब संस टेनरी में अचानक आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया हालांकि, जाजमऊ पुलिस बल और दमकल विभाग की टीमों ने तत्परता दिखाते हुए आग को जल्द ही पूरी तरह से बुझा दिया, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई पुलिस को दिन में सूचना मिली कि संजय नगर स्थित महबूब संस टेनरी में आग लग गई है सूचना मिलते ही थाना जाजमऊ पुलिस और दमकल की गाड़ियां तत्काल मौके के लिए रवाना हुईं मौके पर पहुंची टीमों ने पाया कि आग टेनरी के अंदर लगी हुई थी टेनरी के मालिक मोहम्मद आबिद निवासी संजय नगर ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, दमकल विभाग के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना जाजमऊ क्षेत्रांतर्गत फैक्ट्री में आग की सूचना पर त्वरित कार्यवाही की गई एफएस जाजमऊ से दमकल की दो यूनिटें अति शीघ्र मौके पर पहुंचीं, अधिकारी ने बताया, "हमारी यूनिटों द्वारा अति अल्प समय में आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया आग लगने से टेनरी में संपत्ति का कुछ नुकसान हुआ है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और आस-पास की अन्य इमारतों को भी सुरक्षित रखा गया" पुलिस ने बताया कि समय रहते आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है मौके पर कानून व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है जाजमऊ पुलिस अब आग लगने के वास्तविक कारण की पुष्टि और आगे की विधिक औपचारिकताएं पूरी कर रही है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।