ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नगर


कानपुर-गोविंद नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें इंटरनेट की टूटी केबल की वजह से 15 वर्षीय छात्र की मौत हो गई रतनलाल नगर निवासी हाईस्कूल छात्र सार्थक कोचिंग से लौट रहा था जेना पैलेस के पास उसकी स्कूटी पेड़ से लटक रही इंटरनेट केबल में उलझ गई, जिससे वह अनियंत्रित होकर उछलकर दूर सड़क पर गिर गया सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई घटना के समय सार्थक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे चोटें और भी घातक साबित हुईं पीछे आ रहे छात्रों ने मामले की जानकारी कोचिंग टीचर अमन खट्टर को दी, जिन्होंने तुरंत सार्थक के परिवार को सूचना दी परिजन पहले उसे नजदीकी निजी अस्पताल और बाद में एलएलआर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है सार्थक द चिंटल्स स्कूल का दसवीं का छात्र था और प्रतिदिन की तरह शाम छह बजे कोचिंग से घर लौट रहा था घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर फैले टूटे केबल हादसों का कारण बन रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।