दुनिया में ऐसी-ऐसी जगहें हैं, जहां जाने के नाम पर ही लोगों की हालत खराब हो जाती है. चीन के युन्नान में भी ऐसी ही एक जगह है, जिसे दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक माना जाता है, क्योंकि यहां जो नदी बहती है, अगर उसकी धारा में कोई गिर जाए तो उसका बचना नामुमकिन हो जाता है.


दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो रोमांचक और खतरनाक जगहों पर जाना पसंद करते हैं. आमतौर पर उन जगहों पर जाना तो दूर, उन्हें देखकर ही कुछ लोगों की हालत खराब हो जाती है, लेकिन फिर भी जिन्हें एडवेंचर पसंद होता है, वो उन जगहों पर जाते ही हैं. फिलहाल सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही जगह का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों की धड़कनें तेज कर दी हैं. वीडियो में दिख रही ये जगह इतनी खतरनाक है कि पहली ही नजर में शरीर में सिहरन दौड़ जाती है.

 

वीडियो की शुरुआत नदी की तेज धार से होती है. इतनी तेज कि अगर कोई गलती से भी उसमें गिर जाए तो उसके बचने के चांसेज ना के बराबर हो जाएंगे. वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस जगह को देखने के लिए एक टूरिस्ट स्पॉट बनाया गया है, जहां ढेर सारे लोग जमा हैं. इस जगह को देखकर ऐसा लगता है जैसे यह जिंदगी और मौत की सीमा पर बनी है. यहां घूमने जाना हर किसी के बस की बात नहीं है, जिनके अंदर हिम्मत कूट-कूटकर भरी होगी, वहीं इस जगह पर जा सकता है. ये वीडियो साबित करता है कि प्रकृति के अद्भुत नजारों के बीच रोमांच और खतरा दोनों साथ-साथ चलते हैं.

कहां है ये खतरनाक जगह?

इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @Rainmaker1973 नाम की आईडी से शेयर किया गया है कैप्शन में बताया गया है कि ये जगह चीन के युन्नान प्रांत में है, जहां जिनशा नदी अविश्वसनीय फोर्स के साथ टाइगर लीपिंग गॉर्ज से होकर बहती है.

महज 16 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 60 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. किसी ने कहा कि ‘पानी धरती की सतह पर सबसे ज्यादा पाया जाने वाला लिक्विड है’, तो किसी ने कहा, ‘मैं सोच रहा हूं कि कोई रिस्क उठाने वाला इंसान रोमांच के लिए इसमें कूद पड़े तो क्या होगा. ये सुसाइड होगा’. वहीं, कई यूजर्स ने इसे एआई वीडियो करार दिया है.

यहां देखें वीडियो


 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।