पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने आतंकियों का एनकाउंटर किया है. ये मुठभेड़ दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा के पास हुई. मुठभेड़ में 2 आतंकियों को गोली लगी है, जिसमें 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है.


पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने आतंकियों का एनकाउंटर किया है. ये मुठभेड़ दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा के पास हुई. मुठभेड़ में 2 आतंकियों को गोली लगी है, जिसमें 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

 

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये आतंकी बब्बर खालसा इंटरनेशनल के टेरर मॉड्यूल से जुड़े हुए थे. फिलहाल जांच जारी है. पुलिस ने मौके से 2 हेंड ग्रेनेड, 4 पिस्टल और 50 से ज्यादा कारतूस बरामद किए हैं.

बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े आतंकी

लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि हमने पहले एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था और तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. आज सूचना मिली थी कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े दो आतंकवादी, जो आईएसआई के इशारे पर काम कर रहे थे, आसपास मौजूद हैं. हमने जाल बिछाया और अब तक हुई मुठभेड़ में दोनों संदिग्ध गंभीर रूप से घायल हैं.

खबर अपडेट की जा रही है…

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।