आषाढ़ चौराहे पर पुलिस की सख़्त पहरेदारी, लोगों को मिला सुरक्षा का मजबूत भरोसा
राजेश कुमार पत्रकार अब तक न्याय कौशाम्बी
जौनपुर
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजित सिंह चौहान द्वारा आज थाना खेतासराय एवं थाना खुटहन का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, कार्यालय, मैस एवं विभिन्न अभिलेखों का बिंदुवार निरीक्षण कर उनकी स्थिति का आकलन किया। क्षेत्राधिकारी ने साफ-सफाई, अभिलेखों के उचित संधारण, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, मालखाना व शस्त्रागार की सुरक्षा व्यवस्था तथा हवालात प्रबंधन के संबंध में संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने थाना परिसर में आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु भी निर्देशित कियाl
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार पत्रकार अब तक न्याय कौशाम्बी
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
Leave a Comment: