फतेहपुर में त्रिस्तरीय पंचायत मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण : पूरी समय-सारिणी जारी
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
“पर ड्रॉप मोर क्रॉप” सूक्ष्म सिंचाई योजना : इस बार बिना माइक्रो-इरिगेशन लिए नहीं मिलेगा फल-मसाला-शाकभाजी क्षेत्र विस्तार का लाभ
प्रेस विज्ञप्ति
फतेहपुर 19 नवम्बर 2025
डा० रमेश पाठक, जिला उद्यान अधिकारी फतेहपुर द्वारा जानकारी दी गयी कि विभाग में संचालित पर ड्रॉप मोर कॉप माइकोइरीगेशन योजनान्तर्गत सूक्ष्म सिंचाई सयंत्र का प्रयोग कर जल, उर्वरक एवं रासायनिक दवाओं की बचत के साथ-साथ कम लागत में फसल का अधिक उत्पादन प्राप्त कर आय में वृद्धि किये जाने का सुझाव दिया गया। योजनान्तर्गत पोर्टेबल, सेमी परमानेन्ट व लार्ज वाल्यूम रेनगन हेतु लघुसीमान्त कृषकों को 75 प्रतिशत व अन्य कृषकों को 65 प्रतिशत तथा ड्रिप एवं मिनी स्प्रिंकलर सिचाई सयंत्र हेतु लघुसीमान्त कृषकों को 90 प्रतिशत व अन्य कृषकों को 80 प्रतिशतका अनुदान देय है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में उ०प्र० शासन के निर्देशानुसार एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत क्षेत्र विस्तार कार्यक्रमों (फल, शाकभाजी एवं मसाला) अन्तर्गत उन्ही कृषकों को चयनित किया जायेगा जिनके द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष में पर ड्रॉप मोर कॉप माइकोइरीगेशन (पी०डी०एम०सी०) योजना का लाभ लिया गया है/ लिया जा रहा है अथवा विगत वर्ष में लाभ लिया गया हो।
अतएव जनपद के समस्त कृषक बन्धुओं से अपेक्षा है कि पी०डी०एम०सी० योजना का लाभ अवश्य प्राप्त करें ताकि अन्य विभागीय योजनाओ से आपको लाभान्वित किया जा सके। विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय विकास भवन के कमरा सं0 139 में उपस्थित होकर व क्षेत्रीय प्रभारियों, विकास खण्ड हथगांव एवं असोथर के मो०नं0 9140136988, विकास खण्ड अमौली, देवमई व खजुहा के मो0नं0 9919779564, विकास खण्ड तेलियानी, बहुआ एवं ऐराया के मो0नं0 9452073794, विकास खण्ड धाता एवं विजयीपुर के मो0नं0 8756291705 एवं विकास खण्ड मलवा, हस्वा एवं भिटौरा के मो० नं0 7652088495 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
मुजफ्फरपुर में कोचिंग से लौट रही शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाइक सवार बदमाशों ने भाई के सामने इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. हत्या का कारण अभी अज्ञात है, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और अपराधियों की तलाश जारी है.
Leave a Comment: