दशमोत्तर छात्रवृत्ति 2024-25 : संशोधित समय-सारिणी जारी, छात्र 20 नवम्बर से 26 नवम्बर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
फतेहपुर में त्रिस्तरीय पंचायत मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण : पूरी समय-सारिणी जारी
प्रेस विज्ञप्ति
फतेहपुर 19 नवम्बर 2025
जिला मजिस्ट्रेट /जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) फतेहपुर श्री रविन्द्र सिंह ने बताया कि इस कार्यालय की सार्वजनिक सूचना संशोधित करते हुए जनपद फतेहपुर में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का आयोग द्वारा संशोधित निम्नांकित समय सारिणी के अनुसार वृहद पुनरीक्षण किया जायेगा -
✓किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के किसी अन्य ग्राम पंचायत अथवा नगरीय निकाय में समाहित होने की स्थिति में विलोपन एवं मतदाता सूची के प्रिन्ट करने की कार्यवाही,
बी०एल०ओ० एवं पर्यवेक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र का आवंटन, उन्हें तत्सम्बन्धी जानकारी देना प्रशिक्षण तथा स्टेशनरी आदि का वितरण उपर्युक्त दोनों कार्यवाही पृथक पृथक तथा समानान्तर चलेगी।
*18 जुलाई, 2025 से 18 अगस्त, 2025 तक।*
✓बी०एल०ओ द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण एवं हस्तलिखित पाण्डुलिपि तैयार करने की अवधि (01 जनवरी, 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी अर्ह व्यक्तियों के नाम सम्मिलित किए जाएंगे।)
*19 अगस्त, 2025 से 29 सितम्बर, 2025 तक।*
✓ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि।
*19 अगस्त, 2025 से 22 सितम्बर, 2025 तक।*
✓ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जाँच करने की अवधि।
*23 सितम्बर, 2025 से 29 सितम्बर, 2025 तक।*
✓निर्वाचक गणना पत्रक के आधार पर परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन की तैयार हस्तलिखित पाण्डुलिपि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करने की अवधि।
*30 सितम्बर, 2025 से 13 अक्टूबर, 2025 तक।*
✓ड्राफ्ट नामावलियों की कम्प्यूटरीकृत पाण्डुलिपि तैयार करना (निर्वाचक नामावलियों के कम्प्यूटरीकरण की कार्यवाही)
*14 अक्टूबर, 2025 से 10 दिसम्बर, 2025 तक*
✓निर्वाचक नामावलियों के कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र / स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता की डाउनलोडिंग, फोटोप्रतियों कराने आदि
*11 दिसम्बर, 2025 से 22 दिसंबर 2025 तक।*
✓अनन्तिम मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन
*23 दिसम्बर, 2025*
✓आलेख्य के रूप में प्रकाशित अनन्तिम मतदाता सूची का निरीक्षण।
*24 दिसम्बर, 2025 से 30 दिसम्बर, 2025 तक।*
✓दावे एवं आपत्तियों प्राप्त करना (01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी निर्वाचकों के दावे भी स्वीकार किए जाएगे)।
*24 दिसम्बर, 2025 से 30 दिसम्बर, 2025 तक।*
✓दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण।
*31 दिसम्बर, 2025 से 06 जनवरी, 2026 तक।*
✓दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियाँ तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करने की अवधि।
*07 जनवरी, 2026 से 12 जनवरी, 2026 तक।*
✓दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की कम्प्यूटीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थल समाहित करने की कार्यवाही
*13 जनवरी, 2026 से 29 जनवरी, 2026 तक।*
✓पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र / स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियों कराने आदि।
*30 जनवरी, 2026 से 05 फरवरी, 2026 तक।*
✓निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन।
*06 फरवरी, 2026 ।*
2-निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के संशोधित पुनरीक्षण ।
सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त सम्बन्धित कार्यालयों के सूचना पट्ट पर भी यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जायेगा।
3-निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय-सरिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में समय-सीमा नहीं बढ़ायी जाएगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
मुजफ्फरपुर में कोचिंग से लौट रही शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाइक सवार बदमाशों ने भाई के सामने इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. हत्या का कारण अभी अज्ञात है, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और अपराधियों की तलाश जारी है.
मुजफ्फरपुर में कोचिंग से लौट रही शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाइक सवार बदमाशों ने भाई के सामने इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. हत्या का कारण अभी अज्ञात है, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और अपराधियों की तलाश जारी है.
Leave a Comment: