दशमोत्तर छात्रवृत्ति 2024-25 : संशोधित समय-सारिणी जारी, छात्र 20 नवम्बर से 26 नवम्बर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
प्रेस विज्ञप्ति
फतेहपुर 19 नवम्बर 2025
जिला समाज कल्याण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि वित्तीय वर्ष / शैक्षिक सत्र 2024-25 में दशमोत्तर (कक्षा 11-12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वंचित समस्त वर्गो के छात्रों के लिए पुनः छात्रवृत्ति पोर्टल खोले जाने हेतु समय सारणी की गयी थी, जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 में दशमोत्तर कक्षाओं (कक्षा 11-12 को छोड़कर) में अध्ययनरत वंचित सभी वर्गों के छात्रों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति भुगतान हेतु समय सारणी निर्गत की गयी थी। उक्त पूर्व में निर्गत समय सारणी को संशोधित कर समाज कल्याण अनुभाग-3 के शासनादेश दिनांक 18 नवम्बर 2025 के द्वारा निम्नवत् संशोधित समय सारणी निर्गत की गयी है-
✓संस्थान द्वारा मास्टर डाटा लॉक करना (कक्षा 11-12 को छोड़कर)-20 नवम्बर 2025 से 26 नवम्बर 2025 तक
✓विश्वविद्यालय / ऐफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा फीस आदि का सत्यापन- 01 दिसम्बर 2025 तक
✓जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा फीस आदि का सत्यापन- 04 दिसंबर 2025
✓छात्र द्वारा रजिस्ट्रेशन / आनलाइन आवेदन- 20 नवम्बर 2025 से 26 नवम्बर 2025 तक
✓छात्र द्वारा फाइनल प्रिन्ट आउट निकालना- 28 नवम्बर 2025
✓हार्ड कापी को छात्रों द्वारा वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संसी में जमा किया जाना- 29 नवम्बर 2025
✓शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन पत्र को आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना- 03 दिसंबर 2025
✓विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन व अपात्र छात्र, पाठ्यक्रम व संस्था को ब्लॉक करना- 04 दिसम्बर 2025 से 09 दिसम्बर 2025 तक
✓एन०आई०सी० द्वारा स्कूटनी- 04 दिसम्बर 2025 से 10 दिसम्बर 2025 तक
✓त्रुटिपूर्ण आवेदन को छात्रों के स्तत से सही करना- 11 दिसम्बर 2025 से 18 दिसम्बर 2025 तक
✓छात्रों द्वारा सही आवेदन को जमा करना एवं संस्था द्वारा पुनः अग्रसारित करना- 16 दिसम्बर 2025 से 20 दिसम्बर 2025 तक
✓एन०आई०सी० द्वारा स्कूटनी-22 दिसम्बर 2025 से 29 दिसम्बर 2025 तक
✓जनपदीय समिति द्वारा डाटा लॉक करना- 16 दिसम्बर 2025 से 05 जनवरी 2025 तक
उपरोक्त समय-सारणी में उल्लिखित व्यवस्थाओं, के अनुसार दशमोत्तर कक्षाओं (कक्षा 11-12 को छोड़कर) में अध्ययनरत छात्रों द्वारा छात्रवृत्ति हेतु आवेदन कर वाक्षित संलग्नकों सहित संस्था में जमा किया जायेगा तथा संस्था द्वारा निर्धारित समय से आवेदनों का सत्यापन कर अग्रसारित किया जाना सुनिश्चित किया जाये।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: