जमीनी विवाद ,घर में घुस कर जानलेवा हमला, चार घायल
रिपोर्टर - बोरावड़ से मुकेश जोया
हंसराज वर्मा
सीतापुर में सोमवार सुबह चारा काटने को लेकर विवाद हुआ। जिससे गुस्से में आए महिला के जेठ ने बांका से गला रेतकर हत्या कर दी। जिससे महिला गंभीर हालत में जमीन पर गिर पड़ी। वहीं अंजलि की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के तुतहीपुर गांव का है।दरअसल सोमवार सुबह तुतहीपुर गांव में अंजलि (35) पत्नी स्वर्गीय पलटूराम घर पर मशीन से चारा काट रही थी। इसी दौरान उसके जेठ जगतराम के साथ चारा काटने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आक्रोशित जगतराम ने पास रखा बांका उठाया और अंजलि का गला रेत दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने अंजलि को खून से लथपथ पड़ा देखा, जबकि आरोपी भाग चुका था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
अंजलि के नाम 16 बीघा जमीन थी। अंजलि की एक 6 साल की बेटी रोशनी है। वहीं अंजलि के पति की 2 साल मौत हो गई थी। जिसके बाद से महिला और जेठ का परिवार गांव में अलग-अलग रहते है। जेठ जगतराम की पत्नी भी करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी। आरोपी जेठ को 2 बेटी और दो बेटे है। जिसमें 2 बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटे संदीप (22), छोटू (18) पर ही रहकर खेती का काम करते है।ग्रामीणों का कहना है कि चारा मशीन को लेकर परिवार में पहले भी विवाद होते रहते थे। अंजलि के पति पलटूराम की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद से अंजलि गांव में ही रहती थी। जेठ-जिठानी में पिछले कई दिनों से तनाव चल रहा था। सोमवार को मशीन में चारा काटने की बात को लेकर विवाद ज्यादा हो गया। जिससे जेठ ने गुस्से में आकर बांका से वार कर बहू का गला रेत दिया। दोनों के बीच कई दिनों से तनाव चल रहा था, जो सोमवार को चारा काटने की बात पर खूनी संघर्ष में बदल गया।ग्रामीण रामकुमार ने बताया कि जमीन हड़पने के लिए जेठ ने हत्या की है। घटना के समय महिला घर में चाय बना रही थी। उसी दौरान जेठ जगतराम ने बांके से हमला कर दिया। उसकी मौत हो गईं। महिला के पति की करीब 2 साल पहले मौत हो गई थी। हमले के दौरान चीख पुकार सुनकर हम लोग पहुंचे तो जगतराम भाग गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी जेठ की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह का कहना है कि चारा मशीन पर चारा काटने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद जगतराम ने अंजलि पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस लगी है। तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
रिपोर्टर - बोरावड़ से मुकेश जोया
सहजनवा थाना क्षेत्र स्थित के भिटी रावत चौराहे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक बस और ट्रक ,टेलर,की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में ट्रक ड्राइवर रमजान (32 वर्ष) पुत्र मुसाहेव, ग्राम छितौना, निचनौल, महाराजगंज, और खलासी मारकंडे (26 वर्ष) पुत्र उत्तरी चौहान, बरगदवा, निचलौल, म
कर्मचारियों से अभद्रता प्रतिष्ठित चैनल के पत्रकार को धमकाने के आरोप
Leave a Comment: