मकराना। खेत विवाद को लेकर रहवासी मकान में घुस कर जानलेवा हमले में तीन महिला एवं एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का राजकीय चिकित्सालय में पहुंच कर घटना की जानकारी ली ओर घायलों का मेडिकल करवाया है । घटना शाम 5 बजे की हनुमान जी की ढाणी मकराना की है। मामले में प्रार्थी भंवरलाल किरडोलिया पुत्र भैरूराम जाति जाट निवासी हनुमान जी की ढाणी, मकराना ने पुलिस में रिपोर्ट पेश कर बताया कि हमारे खातेदारी के खेत मौजा मकराना के खसरा नंट 350/2 के विवादग्रस्त खेत है जिसमें उपखण्ड अधिकारी, मकराना एवं राजस्व अपील अधिकारी नागोर के द्वारा स्थगन आदेश यथास्थिति बनाये रखने का लगा हुआ है। आज दिनांक 16.11.2025 को मेरा भाई रामदेवराम पुत्र भैरूराम व पेफादेवी पत्नि रामदेव, मोहनीदेवी पत्नि रूपाराम निशा पुत्री गोपीराम व परिवार के अन्य सदस्ये खसरा नं० 350/2 में अपने रहवासी घर में रहते है और घर में तब अचानक दोपहर 4.00 बजे के आसपास मुलजिमान उमाराम पुत्र खींवाराम, मेघाराम पुत्र मूलाराम, नोरतमल पुत्र जैसाराम, राजूदेवी पत्नि उमाराम, पेफादेवी पत्नि खीवाराम, सरजूदेवी पत्नि मेधाराम, सीतादेवी पत्नि नोरतमल, राजूदेवी पत्नि जेसाराम, वसुन्धरा पुत्री उमाराम, जैसाराम पुत्र जोधाराम, जोधाराम पुत्र मूलाराम, पेमाराम पुत्र नारायणराम, मेवाराम पुत्र नारायणराम, खींवाराम पुत्र रुघाराम, परमाराम पुत्र खींवाराम, अल्का पुत्री उमाराम जाति सभी जाट निवासी हनुमान जी की ढाणी, मकराना व अन्य इनके मिलने वाले व रिश्तेदार करीबन 15-20 लोग एकराय होकर हाथो में लाठीया, परसीया, कुल्हाडीया लेकर आये आये और मेरे भाई रामदेवराम व उसके परिवार के लोगो पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें मेरे भाई रामदेवराम पुत्र भैरूराम के सिर पर गभीर चोट आई व पेफादेवी पत्नि रामदेव के हाथ पर, मोहनीदेवी पत्नि रूपाराम के सिर पर निशा पुत्री गोपीराम के पैर में चोट आने से पैर टूट गया है व परिवार के अन्य सदस्यो के गभीर चोटे गली है जिसके द्वारा हो हल्ला सुनकर आसपास के लोगो ने एवं मुझे भंवरलाल किरड़ोलियो को फोन करने पर मैं भंवरलाल, कैलाश पुत्र देवाराम, मंगनाराम पुत्र रूपाराम ने छुड़वाया अन्यथा मुलजिमान सभी को जान से मार देते है।
पीड़ित पक्ष ने बताया कि मुलजिमान धनबलशाली प्रभावी व्यक्ति है जो हमारे से रंजिस रखते है और हमारी खातेदारीसुदा जमीन हड़पना चाहते है । मुलजिमानो ने धमकी दी कि हमारे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई जो हम तुम्हारे पर दुबारा हमला कर जान से मार देगे ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: