जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा समस्त प्रशासन पदाधिकारियों की मौजूदगी में माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार के आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का सम्पूर्ण भ्रमण व निरीक्षण किया गया


डॉ0दयाराम वर्मा
अबतक न्याय
जनपद बस्ती

जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा समस्त प्रशासन पदाधिकारियों की मौजूदगी में माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार के आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का सम्पूर्ण भ्रमण व निरीक्षण किया गया एवं पुलिस लाइन बस्ती सभागार कक्ष में सम्पूर्ण कार्यक्रम की समीक्षा कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया |

माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के बस्ती जनपद में प्रस्तावित आगमन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बस्ती श्रीमति कृतिका ज्योत्सना व पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनन्दन द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकांत व क्षेत्राधिकारी सदर श्री सत्येन्द्र भूषण तिवारी के साथ जनपद बस्ती के समस्त प्रशासन पदाधिकारियों की मौजूदगी में हेली पैड व कार्यक्रम स्थल का सम्पूर्ण भ्रमण व निरीक्षण कर एवं पुलिस लाइन बस्ती सभागार कक्ष में सम्पूर्ण कार्यक्रम की समीक्षा कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया | इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक बस्ती, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे |

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।