गोरखपुर खजनी विकास खंड में तैनात तकनीकी सहायक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति, कमीशनखोरी और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि वह पिछले 10-15 वर्षों से इसी ब्लॉक में कार्यरत है और अपने दबंग रवैए के कारण चर्चा में बना रहता है।
25 करोड़ का होटल और 5 करोड़ का आलीशान घर
दवाइयों के कारोबार से भी अतिरिक्त आय अर्जित करने का आरोप
ब्लॉक के कर्मचारियों और ग्राम प्रधानों ने अभद्र व्यवहार और कमीशन मांगने के आरोप लगाए हैं। विकास कार्यों में कमीशन की मांग और कार्य न करने पर फाइल रोकने की धमकी देने का आरोप
खंड विकासअधिकारी से भी अभद्रता करने का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि तकनीकी सहायक ने कई विकास कार्यों में फर्जी मापी दिखाकर लाखों रुपए के कार्य केवल कागजों पर ही पूरा बता दिया
एक ही योजना में 14-16 लाख रुपए तक की फर्जी मापी का मामला सामने आया है।
पूर्व सीडीओ ने भी उसकी कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। तकनीकी सहायक के खिलाफ पहले भी शिकायतें होती रही हैं, लेकिन कार्रवाई न होने से वह बरसों से इस ब्लॉक में बना हुआ है।पत्रकार को धमकाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया गया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: