सेमरी चौराहा विद्यालय जा रहे दो बच्चे बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल महमूदाबाद (सीतापुर)। थाना कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र के अंतर्गत बिन्द्रा प्रसाद मातादीन इंटर कॉलेज डफरा के पास दो स्कूली बच्चे गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए।
ग्राम भिटहरा, थाना सदरपुर, महमूदाबाद के निवासी
अभिनव वर्मा पुत्र संजय वर्मा
दीपांशी वर्मा पुत्री संजय वर्मा
साइकिल से विद्यालय जा रहे थे, तभी बाइक पर सवार तीन लोगों
1. सोनू तिवारी पुत्र ब्रजेश तिवारी
2. ओमप्रकाश तिवारी पुत्र भगवान तिवारी
3. मन्नू तिवारी पत्नी ओमप्रकाश तिवारी, निवासी ग्राम हरिचन्द्रपुर, थाना खरगूपुर, जनपद गोंडा-ने तेजी से आते हुए साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में दोनों बच्चों के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना से परिवार में रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि दोषी बाइक सवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: