सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल गोरखपुर रेफर गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नगर पंचायत घघसरा के वार्ड संख्या 6, तुलसी नगर स्थित हड़ही चौराहे पर हुआ। घायल युवकों


सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल गोरखपुर रेफर

गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नगर पंचायत घघसरा के वार्ड संख्या 6, तुलसी नगर स्थित हड़ही चौराहे पर हुआ।

घायल युवकों की पहचान इस प्रकार है:

जनार्दन चौधरी, 45 वर्ष, निवासी ग्राम सजनापार, थाना सहजनवां

दिवाकर चौधरी उर्फ बबलू चौधरी, 37 वर्ष, निवासी ग्राम सजनापार, थाना सहजनवां

जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से घघसरा बाजार से साग-सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे, तभी अचानक हादसा हो गया। दुर्घटना में दोनों को गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल, गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।