हंसराज वर्मा


सीतापुर के सदरपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक इम्तियाज़ खान को रिश्वत मांगने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में कार्रवाई तब तेज हुई जब दरोगा का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह एक महिला से मारपीट के मामले में कार्रवाई करने के एवज में कथित रूप से रिश्वत मांगते सुनाई दे रहा था। ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे और मामले ने तूल पकड़ लिया।

सोशल मीडिया के माध्यम से जैसे ही यह ऑडियो पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया, तो एसपी अंकुर अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए दरोगा इम्तियाज खान को निलंबित कर दिया। वही इस प्रकरण की जांच भी सीओ महमूदाबाद को सौंपी है। एसपी का कहना है कि विभाग किसी भी स्थिति में भ्रष्टाचार या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं करेगा।जानकारी के अनुसार महिला ने कुछ दिनों पहले अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत लेकर पुलिस से मदद मांगी थी। आरोप है कि उक्त प्रकरण में कार्रवाई आगे बढ़ाने के लिए दरोगा ने महिला से पैसे की मांग की। इसी बातचीत का ऑडियो महिला या उसके परिजनों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल क्लिप में दरोगा कथित रूप से कार्रवाई के लिए रकम तय करते हुए सुना जा रहा है, जिसके बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया।

एसपी अंकुर अग्रवाल ने कहा कि पुलिस कर्मियों पर लगे इस तरह के आरोप बेहद गंभीर हैं। उन्होंने साफ किया कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दरोगा को निलम्बित करते हुए विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।