बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में मेले का किया गया आयोजित दुर्गेश सिंह संवाददाता धाता अब तक फतेहपुर। धाता विकासखंड के बसवा गांव में संचालित सागेशस पब्लिक स्कूल में बाल दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूलों में बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें छोटे-छोटे


बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में मेले का किया गया आयोजित

दुर्गेश सिंह संवाददाता धाता अब तक

फतेहपुर। धाता विकासखंड के बसवा गांव में संचालित सागेशस पब्लिक स्कूल में बाल दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूलों में बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी-अपनी दुकानें सजाकर रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।मेले में बच्चों द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल और क्राफ्ट स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। अनेक बच्चों ने चाट, गुब्बारे, खिलौने, हस्तनिर्मित सामान, चॉकलेट व अन्य वस्तुओं की दुकानें लगाईं, जिन पर साथियों और शिक्षकों की खूब आवाजाही देखने को मिली। बाल मेले में शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके साथ चाऊमीन, बर्गर सहित अन्य व्यंजनों का आनंद लिया। मेले के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह, मस्ती और सीख से सराबोर नजर आया।कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने बच्चों को बाल दिवस का महत्व समझाया तथा उन्हें हमेशा सकारात्मक सोच, अनुशासन और शिक्षा के प्रति लगन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
धाता विकासखंड के सभी विद्यालयों में आयोजित यह बाल मेला बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ सीखने का भी एक शानदार अवसर साबित हुआ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।