AB TAK TV विशेष रिपोर्ट रिपोर्टर: आदहम ख़ान CMO के आदेश को नजरअंदाज कर रहे हैं सीएचसी अधीक्षक, रिसिया क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों का दबदबा बरकरार जनपद बहराइच के ब्लॉक रिसिया क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। गरीब और अशिक्षित जनता के जीवन के साथ खुलेआम खिलवा


AB TAK TV विशेष रिपोर्ट

रिपोर्टर: आदहम ख़ान

CMO के आदेश को नजरअंदाज कर रहे हैं सीएचसी अधीक्षक, रिसिया क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों का दबदबा बरकरार

जनपद बहराइच के ब्लॉक रिसिया क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। गरीब और अशिक्षित जनता के जीवन के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई अब तक नहीं की गई है।

CMO ने दिए थे जांच के निर्देश, लेकिन एक सप्ताह से कार्रवाई शून्य

जब इस गंभीर मामले पर CMO बहराइच से बात की गई, तो उन्होंने कहा था कि झोलाछाप डॉक्टरों पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी न तो कोई जांच हुई और न ही जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई कदम उठाया गया।

जब इस बारे में दोबारा पूछा गया तो बताया गया कि सीएचसी अधीक्षक रिसिया को जांच के आदेश दिए गए हैं, परंतु अभी तक अधीक्षक की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई

लोगों में बढ़ती नाराजगी, सामने आए गंभीर आरोप

स्थानीय लोगों ने दबी जुबान में आरोप लगाया है कि
रिसिया सीएचसी के अधीक्षक को झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा प्रति माह लगभग 5000 रुपये की घूस दी जाती है, जिसके कारण उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती।

यदि यह आरोप सही हैं, तो यह केवल भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि
गरीब जनता के स्वास्थ्य अधिकारों का सीधा उल्लंघन है।

सरकारी दवाएँ गायब, मेडिकल स्टोर की पर्चियाँ अनिवार्य

सबसे गंभीर शिकायत यह मिली है कि
सीएचसी रिसिया में तैनात डॉक्टर मरीजों को अस्पताल की उपलब्ध दवाएँ न देकर मेडिकल स्टोर से महंगी दवाएँ लिखते हैं।
यह न केवल सरकारी नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सीधे तौर पर गरीब मरीजों को आर्थिक बोझ में धकेलने जैसा है।

स्वास्थ्य मंत्री के आदेशों की खुली अवहेलना

उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक लगातार अवैध मेडिकल प्रैक्टिस और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के निर्देश देते रहे हैं।
लेकिन रिसिया में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी
उनके आदेशों की खुली अवहेलना करते नजर आ रहे हैं।

जनता का सवाल: कब होगी कार्रवाई?

झोलाछाप डॉक्टरों की बढ़ती संख्या और स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी से जनता में भय और आक्रोश दोनों बढ़ रहा है।
लोगों का सवाल है कि:

क्या स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई से बच रहा है?

क्या भ्रष्टाचार के चलते झोलाछापों के हौसले बढ़ रहे हैं?

क्या गरीब जनता की जान की कोई कीमत नहीं?

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।