मोटिवेशनल गुड मॉर्निंग कोट्स इन हिंदी | Good Morning Quotes 2025
खामोशी को समझना ही असली समझदारी है)
Bihar Election Result (ECI) 2025 LIVE Counting: बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। जिससे नई सरकार की स्थिति साफ हो जाएगी। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की आवश्यकता होती है। वोटों की गिनती शुरू हो गई है और रुझान भी लगातार सामने आ रहे हैं।
पटना।Bihar Chunav Result (ECI) 2025 LIVE Counting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बंपर वोटिंग के बाद आज परिणाम सामने आएंगे, जिससे साफ हो जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार बनने जा रही है। इसको लेकर वोटिंग शुरू हो गई है। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन के पास 122 सीटें होना जरूरी है।
Bihar Chunav 2025 में NDA में शामिल बीजेपी 101, जदयू 101 चिराग पासवान की पार्टी LJP (रामविलास) 29, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM 6 और जीतन राम मांझी की पार्टी हम भी 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
वहीं महागठबंधन में शामिल RJD 143, कांग्रेस 61, वाम दल 30 और VIP 9 सीटों पर अधिकारिक तौर से मैदान में है। इसके अलावा कुछ सीटों पर महागठबंधन की फ्रेडली फाइट है, जिसमें चैनपुर, करगहर, नरकटियागंज, सिकंदरा, कहलगांव और सुल्तानगंज सीटें शामिल हैं।
इस चुनाव में महुआ सीट से तेजप्रताप यादव, अलीनगर से मैथिली ठाकुर, मोकामा से अनंत सिंह, छपरा से खेसारी लाल यादव, राघोपुर से तेजस्वी यादव, तारापुर से सम्राट चौधरी, लखीसराय से विजय सिन्हा और प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के प्रदर्शन पर देशभर की नजरें हैं। इस लाइव ब्लॉग में हम सभी सीटों का पल-पल जानकारी आपको दे रहे हैं, तो ताजा अपडेट के लिए बने रहें दैनिक जागरण के साथ...
14 Nov 20259:20:50 AM

14 Nov 20259:17:23 AM
जमालपुर
जदयू के नचिकेता मंडल पहले राउंड में 2300 वोट से आगे हैं।
नचिकेता मंडल- 3600
महागठबंधन - 1300
14 Nov 20259:15:44 AM
भोजपुर के संदेश विधानसभा में पहले राउंड की मतगणना में एनडीए प्रत्याशी राधाचरण साह 700 वोटो से आगे।
14 Nov 20259:14:10 AM
रुझानों में बीजेपी 7 और जदयू 3 सीटों पर आगे, कांग्रेस-राजद और लोजपा को 2-2 सीटों पर बढ़त
14 Nov 20259:12:03 AM
छपरा में कड़ी टक्कर, खेसारी लाल यादव 53 वोट से आगे
14 Nov 20259:09:32 AM
Bihar vidhan sabha Chunav result 2025 Live: चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार बीजेपी 6 और राजद 2 जदयू 1 और लोजपा 2 कांग्रेस 1 पर आगे है।
14 Nov 20259:07:37 AM
मुजफ्फरपुर की चार सीटों का रुझान आया, सभी में एनडीए को बढ़त। सकरा से जेडीयू के आदित्य कुमार, औराई से भाजपा की रमा निषाद और साहेबगंज से भाजपा के राजू कुमार सिंह आगे हैं। वहीं, सारण जिले की बनियापुर विधानसभा के आंकड़े:
चांदनी देवी राजद-4005
केदारनाथ सिंह बीजेपी-2821
अंतर-2000 राजद
14 Nov 20259:05:05 AM
कुम्हरार विधानसभा
पोस्टल बैलेट की काउंटिंग में भाजपा के संजय कुमार आगे
संजय को मिले- 3296
कांग्रेस के इन्द्रदीप चंद्रवंशी को मिले-1804
जनसुराज के के सी सिन्हा को मिले- 411 मत
14 Nov 20259:03:56 AM
औराई से भाजपा की रमा निषाद आगे हैं। वहीं, मुजफ्फरपुर में साहेबगंज से मंत्री और भाजपा उम्मीदवार आगे
14 Nov 20259:02:30 AM

14 Nov 20258:59:06 AM
मुजफ्फरपुर में जेडीयू के आदित्य कुमार आगे।
बछवाड़ा से भाजपा के सुरेंद्र मेहता आगे।
14 Nov 20258:56:10 AM
सुपौल में पहले राउंड के आंकड़े सामने आए हैं।
सुपौल- जदयू के विजेंद्र आगे
पिपरा-जदयू के रामविलास कामत आगे
निर्मली- जदयू के अनिरुद्ध प्रसाद यादव आगे
छातापुर- भाजपा के नीरज कुमार सिंह आगे
14 Nov 20258:54:14 AM
बिहार चुनाव रिजल्ट के शुरुआती रुझानों में NDA 99 और महागठबंधन 83 सीटों पर आगे चल रही है।
14 Nov 20258:51:27 AM
जहानाबाद एसएस कालेज जहानाबाद में मतगणना शुरू हो गई है। तीनों विधानसभा के पोस्टल बैलेट से मतों की गिनती प्रारंभ हुई है। अलग-अलग कक्ष में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र जहानाबाद, घोसी व मखदुमपुर के मतों की गिनती होनी है, ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था प्रत्येक मतगणना कक्ष में की गई है। मतगणना कार्य को शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। मतगणना परिसर में प्रवेश पत्र के बिना प्रवेश वर्जित है। तीनों विधानसभा के लिए 14-14 टेबल बनाए गए हैं। समाचार संकलन के लिए मतगणना परिसर में मीडिया सेन्टर की स्थापना की गई है। मीडिया प्रतिनिधियों को प्रत्येक चरणवार परिणाम उपलब्ध कराए जाएंगे। कुल 27 राउंड की काउंटिंग होनी है।
14 Nov 20258:48:44 AM
तारापुर से सम्राट चौधरी पीछे हैं। वहीं, तेज प्रताप की पार्टी एक सीट से आगे है। हालांकि तेजप्रताप पीछे चल रहे हैं।
14 Nov 20258:43:39 AM
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बैलेट वोटों की गिनती शुरू हो गई है। रुझानों में NDA आगे चल रही है। हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से अभी कोई अपडेट नहीं आया है।
14 Nov 20258:39:43 AM
मुंगेर : विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। अभी बैलेट पोस्टल की गिनती चल रही है। तारापुर की काउंटिंग 30 राउंड, मुंगेर 29 और जमालपुर 28 राउंड मे होगी। जिले के तीन विधानसभा सीट मुंगेर, जमालपुर और तारापुर का सरताज कौन बनेगा इसका भी फैसला आज दोपहर तक हो जाएगा। आरडी एंड डीजे कालेज में मतों की गिनती होगी। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा। नौ से साढ़े नौ बजे के बीच संबंधित विधानसभा का रूझान भी आने लगेगा। वोटों की गिनती के लिए एक-एक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाए गए हैं।
तीनों सीटों पर दलीय और निर्दलीय मिलाकर 39 प्रत्याशी मैदान में है, हालांकि पहले चरण में छह नवंबर को संपन्न हुए मतदान से ठीक एक दिन पहले मुंगेर और तारापुर से एक-एक प्रत्याशियों ने एनडीए को समर्थन कर दिया था।
14 Nov 20258:37:40 AM
शुरुआती रुझानों में NDA 84 और महागठबंधन 50 सीटों पर आगे है। बीजेपी 50 और जदयू 30 सीटों पर आगे चल रही है।
14 Nov 20258:31:12 AM
लालगंज से मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला आगे चल रही हैं। अब तक 85 सीटों के रुझान आए सामने
14 Nov 20258:28:42 AM
रुझानों में जनसुराज 3 सीटों पर आगे, चनपटिया से मनीष कश्यप ने बनाई बढ़त
14 Nov 20258:27:05 AM
14 Nov 20258:23:26 AM
NDA 44 और महागठबंधन 25 सीटों पर आगे। अन्य दल 7 सीटों पर आगे चल रहे हैं
14 Nov 20258:21:41 AM
रघुनाथपुर से ओसामा आगे, बांकीपुर से नितिन नवीन आगे
14 Nov 20258:19:57 AM
बिहार चुनाव रिजल्ट के रुझान सामने आ रहे हैं। राघोपुर से तेजस्वी यादव और महुआ से तेज प्रताप आगे चल रहे हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी आगे हैं। एक सीट पर AIMIM भी आगे चल रही है।
14 Nov 20258:15:50 AM
बिहार में बैलेट पेपर की गिनती शुरू हो गई है। रुझानों में छपरा से खेसारी पीछे चल रहे हैं। वहीं, अलीनगर से मैथिली ठाकुर और मोकामा से अनंत सिंह आगे चल रहे हैं।
14 Nov 20258:05:40 AM
Bihar vidhan sabha Chunav result 2025 Live: महागठबंधन के सीएम फेस और राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना पर कहा, "हम लोगों की जीत होने वाली है, हम जीत रहे हैं। बदलाव होगा। हम सरकार बना रहे हैं।"
14 Nov 20257:58:07 AM
Bihar vidhan sabha Chunav result 2025 Live: गया के डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हमारी मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। दो मतगणना केंद्र हैं और हम दोनों पर नजर रख रहे हैं। सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है और कोई समस्या नहीं है। आदर्श आचार संहिता अभी भी लागू है, इसलिए विजय जुलूस पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। पूरे जिले में सार्वजनिक समारोहों पर भी प्रतिबंध है। हमारे पास पर्याप्त बल उपलब्ध है।"
14 Nov 20257:52:42 AM

14 Nov 20257:47:00 AM
14 Nov 20257:45:55 AM
14 Nov 20257:40:45 AM
14 Nov 20257:36:58 AM

Bihar Chunav Result 2025 Live : पटना के एन कॉलेज मतगणना केंद्र पर मतगणना के लिए अंदर जाने के पूर्व मतगणना कर्मी व चुनाव अभिकर्ता जांच करते हुए। मतगणना केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में तैनात सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगा। पटना जिला के 14 विधानसभा क्षेत्र के 149 प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला होगा।
14 Nov 20257:16:59 AM
Bihar Chunav Result 2025 Live : बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा कहा कि जगदमाता और जगद्पिता की पूजा-अर्चना करके हम जनता मालिक के जनादेश को स्वीकार करेंगे।
14 Nov 20257:13:58 AM
Bihar Chunav Result 2025 Live : मतगणना से पहले, बांकीपुर से भाजपा उम्मीदवार और बिहार के मंत्री नितिन नवीन कहा कि हम सभी को पूरा विश्वास है कि इस बार एनडीए की सीटें 2010 के चुनावों के आसपास होंगी। एनडीए सरकार बनाने जा रहा है...हमें 200 से ज़्यादा सीटें मिलेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे (राजद) अभी भी जंगलराज की अपनी मानसिकता से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। राजद जंगलराज काप्रतीकहै।
14 Nov 20257:11:59 AM
Bihar vidhan sabha Chunav result 2025 Live: मतगणना से पहले पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी झूठ, धनबल और चोरी के बिना कोई चुनाव नहीं जीत सकती। बीजेपी ने भी पूरी कोशिश की कि नीतीश सरकार की जगह बीजेपी की सरकार बने। महिलाओं, युवाओं ने भारत गठबंधन के पक्ष में मतदान किया।
14 Nov 20257:10:22 AM
मतगणना से पहले, राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि हम बिहार की आशाओं और अपेक्षाओं के साथ हैं। राज्य बदलाव की ओर बढ़ रहा है। दोपहर बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। तेजस्वी यादव और महागठबंधन के नेतृत्व में बदलाव। उन्होंने आगे कहा कि मेरा मानना है कि एग्ज़िट पोल पूँजी का खेल है, बाज़ार का खेल है, शहंशाह का खेल है। हम यह खेल नहीं खेलते।
14 Nov 20257:08:00 AM
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए गया जी के एक मतगणना केंद्र पर मतगणनाड्यूटी के लिए पुलिसकर्मी पहुँचे। चुनाव के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू होगी।
#WATCH | Bihar: Police personnel arrive for counting day duty at a counting centre in Gaya Ji. Counting of votes for #BiharElections2025 will begin at 8 am today. pic.twitter.com/AvB4r0Lls9
— ANI (@ANI) November 14, 2025
14 Nov 20256:58:12 AM
14 Nov 20256:52:23 AM
Bihar vidhansabhaChunav result 2025 Live: राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले कहा, "बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव को आशीर्वाद दिया है। NDA चंद घंटों की मेहमान है। दोपहर बाद ही NDA की विदाई बिहार से तय है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।"
14 Nov 20256:49:36 AM
भाजपा कार्यकर्ता कृष्ण कुमार सिंह ने कहा, "2025 एनडीए संग नीतीश। हमने प्रचंड बहुमत के लिए प्रार्थना की है। हमने बिहार विधानसभा की आरती की और राजतिलक लगाया। जिस तरह से बिहार की जनता ने एनडीए को जनादेश दिया है, उससे हमें एग्जिट पोल पर पूरा भरोसा है। हमने प्रार्थना की है कि हमारी सीटें 175-200 हों।"
14 Nov 20256:37:49 AM
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि NDA 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। जनता NDA सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से बहुत खुश है। हमारी सरकार ने महिलाओं को प्राथमिकता दी है।
14 Nov 20256:34:33 AM
14 Nov 20256:31:34 AM
14 Nov 20256:27:54 AM
14 Nov 20256:24:37 AM
पिछले यानी 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को कुल 125 सीटें मिली थीं, जबकि महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं। राजद 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। इसके बाद बीजेपी को 74 और जदयू को 43 सीटें मिली थीं। इसके अलावा कांग्रेस को 19 सीपीआई (ML) को 12 जबकि AIMIM, HAM और VIP ने 4-4 सीटों में जीतदर्जकीथी। बाकी सीटें अन्य के खाते में गई थीं। पिछली बार VIP नेभाजपा के नेतृत्व वाली NDA के साथ चुनाव लड़ा था। इस बार वह महागठबंधन के साथ है।
14 Nov 20256:15:59 AM
चुनाव आयोग के अनुसार वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। साढ़े आठ बजे तक पहले राउंड के आंकड़े आ सकते हैं। दोपहर तक रुझान आना शुरू हो जाएंगे और शाम तक नतीजे आने की उम्मीद है। इस बार पोस्टल बैलेट की गिनती का तरीका बदल गया है। जिसके अनुसार आखिरी दो राउंड की गिनती से पहले पोस्टल वोट शामिल किए जाएंगे।
14 Nov 20255:51:32 AM
बिहार में इस बार रिकॉर्ड 66.91 प्रतिशत मतदान हुआ है। 6 नवंबर को हुई पहले चरण की वोटिंग में Voter Turnout 65.08 प्रतिशत रहा। वहीं 11 नवंबर को हुए दूसरे चरण के मतदान में 68.76 प्रतिशत वोटिंग हुई। दोनों चरणों को मिलाकर पुरुष मतदाताओं का मतदान 62.8% और महिला मतदाताओं का मतदान 71.6% रहा।
14 Nov 20255:45:27 AM

बिहार में मतदान पूरा होने के बाद आए मैट्रिज, पी मार्क, जेवीसी पोल, पीपल्स पल्स, पीपल्स इनसाइड, चाणक्य स्ट्रैटजीज और एनडीटीवी पोल ऑफ पोल्स ने भी राजग को सत्ता में फिर लौटते हुए दिखाया है। इसके उलट, एक्सिस माय इंडिया का अनुमान है कि बिहार में एनडीए बहुमत के आंकड़े से भी पीछे रह सकता है। सर्वे के मुताबिक एनडीए 121 से 140 सीटें जीतेगा, महागठबंधन 98-118 और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी शून्य से दो के बीच सीटें जीतेगी। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 122 है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
खामोशी को समझना ही असली समझदारी है)
प्रेरणादायक सुविचार इन हिंदी | Good Thoughts in Hindi
Motivational Quotes in Hindi- हर सुबह नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ!
Leave a Comment: