आशा बहूएं की लगातार 12वीं दिन थर्रापार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर धरना रहा जारी
गोरखपुर नगर पंचायत घघसरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार में आशा बहुएं बारहवें दिन उर्मिला सिंह की अध्यक्षता में धरने पर बैठी रहीं। वे एक नवंबर से अपने बैनर तले धरना दे रही हैं, जिसमें वे सरकार से
आशा बहूएं की लगातार 12वीं दिन थर्रापार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर धरना रहा जारी
गोरखपुर नगर पंचायत घघसरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार में आशा बहुएं बारहवें दिन उर्मिला सिंह की अध्यक्षता में धरने पर बैठी रहीं। वे एक नवंबर से अपने बैनर तले धरना दे रही हैं, जिसमें वे सरकार से एक निश्चित मानदेय और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग कर रही हैं।
आशा कार्यकर्ताओं की मांगें हैं।
निश्चित मानदेय
सरकारी कर्मचारी का दर्जा
ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने पर 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
60 वर्ष की आयु पूरी करने पर 1 लाख रुपये की सम्मान निधि दिया जाए।धरने के कारण बुधवार को होने वाले बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावित किया गया, लेकिन समझाने-बुझाने पर आशा कार्यकर्ताएं मान गईं और टीकाकरण कार्य सुचारू रूप से चल सका। लेकिन उनकी मांग को कोई सरकार का जनप्रतिनिधि इन लोगों की पीड़ा को समझने के लिए इन लोगों के पास अभी तक नहीं आया है लोकतंत्र में अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए धरना ही तो एक माध्यम है जो अपने प्रतिनिधि के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जाता है यह कहना आशा बहू का पीड़ा है जो अपना अमूल्य समय देकर घर का काम छोड़कर जच्चा बच्चा के कार्य को सर्वोपरि मानकर पूरा करती है। उक्त अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष उर्मिला सिंह उपाध्यक्ष इंदलेश पांडेय ,शीला, ममता देवी रीना चंद्रावती इंद्रेश पांडे राधिका सुनीता देवी मंजू नीलम मिश्रा कविता देवी मीना सिंह इंद्रावती कमला उमा भारती प्रमिला सहित काफी संख्या में आशाएं मौजूद रहीं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: