दिल्ली में हुए भीषण ब्लास्ट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें लाल किले के पास हुए इस आतंकी हमले का दिल दहला देने वाला मंजर कैद हुआ है. सोमवार शाम को हुए इस धमाके में 12 लोग मारे गए और 24 घायल हुए थे.


देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुए ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हुई थी. इसके साथ ही 24 लोग घायल भी हुए थे. इस ब्लास्ट को लेकर अब तक कई तरह के खुलासे हो चुके हैं. तो वहीं दूसरी तरफ अब ब्लास्ट का CCTV फुटेज सामने आया है. इसमें ब्लास्ट होते हुए साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. वीडियो में रेड सिग्नल पर गाड़ियों की भीड़ नजर आ रही है. तभी i-20 कार में धमाका हो जाता है.

 

ब्लास्ट के लाइव वीडियो में जैश के संदिग्ध आतंकी उमर की कार में ब्लास्ट होते हुए दिख रहा है. लाल किला और चांदनी चौक की निगरानी सीसीटीवी से भी की जाती है. इस CCTV कंट्रोल रूम में देखिए कैसे एकदम लाल गुब्बारा धमाके का नजर आ रहा है. रेड फोर्ड चौक बकायदा CCTV में नज़र आ रहा है, जिस CCTV कैमरे में ब्लास्ट होता हुआ कैद हुआ.

बकायदा वही टाइम ब्लास्ट का इस CCTV फुटेज में नज़र आ रहा है. आप इस चार विंडो के CCTV में देख सकते हैं. कैसे भीड़भाड़ की आवाजाही है. इसी दौरान एक जोरदार ब्लास्ट CCTV में कैद हुआ. ब्लास्ट के बाद लोग भागते भी नजर आ रहे हैं.

सोमवार शाम को हुआ था ब्लास्ट

दिल्ली के रेड फोर्ट के पास सोमवार शाम को धमाका हुआ था. इसमें 12 लोगों की जान गई है. देश की कई एजेंसियां इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं. अब तक लगभग 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार छापेमारी भी की जा रही है.

ब्लास्ट वाली जगह से कई सबूत बरामद

ब्लास्ट वाली जगह से फोरेंसिक टीम ने कई सबूत जुटाए गए हैं. इनमें उस i20 कार (जिसमें ब्लास्ट हुआ) उसके पार्ट्स, टायर, चेसिस, सीएनजी सिलेंडर, बोनट के पार्ट्स समेत दूसरे हिस्से शामिल हैं. आज इन सभी सबूतों की जांच की जाएगी.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।