ब्रेकिंग न्यूज़ अब तक न्याय — संवाददाता: धर्मेंद्र पांडेय मोहम्मदी क्षेत्र के सिमरा जानी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन युवकों की दर्दनाक मौत — एक गंभीर रूप से घायल मोहम्मदी क्षेत्र में सिमरा जानी मोड़ के पास रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हा


ब्रेकिंग न्यूज़
अब तक न्याय — संवाददाता: धर्मेंद्र पांडेय

मोहम्मदी क्षेत्र के सिमरा जानी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन युवकों की दर्दनाक मौत — एक गंभीर रूप से घायल

मोहम्मदी क्षेत्र में सिमरा जानी मोड़ के पास रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना तेज था कि चारों युवक सड़क पर दूर तक जा गिरे। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी और सभी घायलों को मोहम्मदी CHC पहुँचाया।

डॉक्टरों ने पहुँचते ही तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गया है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश और शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।