लाइफ टाइम सेवा एचीवमेंट सम्मान से सम्मानित हुए समाज सेवी दौलत राम हजरती नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से संस्था के संरक्षक और मार्गदर्शक दौलत राम हजरती को लाइफ टाइम सेवा एचीवमेंट सम्मान-2027 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें समाजसेवा के क्षेत्र म


 

लाइफ टाइम सेवा एचीवमेंट सम्मान से सम्मानित हुए समाज सेवी  दौलत राम हजरती


नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से संस्था के संरक्षक और मार्गदर्शक दौलत राम हजरती को  लाइफ टाइम सेवा एचीवमेंट सम्मान-2027 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें समाजसेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर और प्रेरणादायी योगदान को सराहा गया।

कार्यक्रम में मुख्य समन्वयक अभिषेक तनेजा ने हजरती जी समाज सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन समाजसेवा का सजीव उदाहरण है। कार्यक्रम संयोजक रेखा महलावत ने कहा कि हजरती जी का व्यक्तित्व नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र अदलक्खा ने कहा की हजरती जी ने समाज सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया ।

पत्रकार ज्योति शर्मा ने कहा कि वे बुजुर्ग जिन्होंने जीवन के हर चरण में सकारात्मक सोच और सेवा को अपनाया है, उनसे समाज को बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है।


पत्रकार मनीष अरोड़ा ने कहा कि समाजसेविक हजरत जी ने निर्धन कन्याओं के कन्यादान कर समाज में एक मिसाल कायम की है। साथी गरीब बच्चों की संस्कार के शिक्षा देना भी ने कमाई फाउंडेशन की एक अच्छी पहल है ।


इस अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति के सचिव ललित बेनीवाल, समाजसेवी तारेश जोरवाल, गुरप्रीत सिंह पवित्र, मनीष अरोड़ा, रूपेश शर्मा एवं निर्मल रस्तोगी ने भी विचार व्यक्त किए।


अलवर से मनीष अरोड़ा की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।