श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि जनपद पीलीभीत
जिलाधिकारी ने टांडा बिजेसी पहुंचकर कृषि विज्ञान केंद्र की हाईटेक नर्सरी का किया निरीक्षण। विशेष अभियान के अंतर्गत एसआईआर के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जांच की।
जनपद पीलीभीत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने आज कृषि विज्ञान केन्द्र व ग्राम सचिवालय टांडा बिजेसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र में पीलीभीत में उद्यान विभाग द्वारा हाईटेक पौधशाला में हाईब्रिड पौधों को देखा। इस दौरान जिलाधिकारी को बताया गया कि जनपद के प्रगतिशील किसान अब हाईटेक नर्सरी कृषि विज्ञान केन्द्र टांडा बिजैसी, न्यूरिया पीलीभीत में स्थापना हो जाने से जनपद के सब्जी उत्पादकों को गुणवत्तायुक्त/रोगमुक्त सब्जी /पौध आसानी से सुलभ हो जायेगी। हाईटेक नर्सरी में प्रतिवर्ष 15 लाख से अधिक पौधों का उत्पादन किया जाएगा। पौध उत्पादन का कार्य इजराईल तकनीकी के आधार पर को-को पिट में तैयार किया जा रहा है। रबी मौसम मे तैयार होने वाली सब्जियॉ जैसे-सं0 टमाटर, गोभी, शिमला मिर्च, सं0मिर्च, पत्तागोभी, अन्य लतावर्गीय सब्जियॉ की पौध उपलब्ध है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने गणना प्रपत्र वितरित करने हेतु विशेष अभियान के अंतर्गत ग्राम सचिवालय टांडा विजेसी में पहुंचकर निर्वाचक नामावली का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य की जांच की। उन्होंने संबंधित को निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक गणना प्रपत्रों का वितरण समय से पूर्ण किया जाए तथा प्रपत्र भरने हेतु मतदाताओं को बीएलओ द्वारा सहयोग प्रदान किया जाए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: