युवराज गौतम रिपोर्टर लखनऊ बीबीएयू के छात्रों ने राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता जीतीः अंजु बाला को सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार मिला लखनऊ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के विधि विभाग के छात्रों ने "तीसरी डॉ. के. एल. ठकुराल मेमोरियल नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता, 20


युवराज गौतम रिपोर्टर लखनऊ

बीबीएयू के छात्रों ने राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता जीतीः अंजु बाला को सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार मिला

लखनऊ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के विधि विभाग के छात्रों ने "तीसरी डॉ. के. एल. ठकुराल मेमोरियल नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता, 2025" में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विभाग की अंजु बाला (चतुर्थ वर्ष), आयुष सिंह (चतुर्थ वर्ष) और अविरल द्विवेदी (द्वितीय वर्ष) ने यह उपलब्धि हासिल की। यह प्रतियोगिता ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर के फैकल्टी ऑफ लॉ द्वारा 14 से 15 अक्टूबर 2025 और 30 से 31 अक्टूबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इसमें देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता बीबीएयू टीम को ₹30,000 की नकद राशि और एक ट्रॉफी प्रदान की गई। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति आई. एस. श्रीवास्तव ने ट्रॉफी का वितरण किया। इसके अतिरिक्त, बीबीएयू की छात्रा अंजु बाला को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए "सर्वश्रेष्ठ वक्ता" का पुरस्कार भी मिला। उन्हें इस सम्मान के तहत ₹5,000 की नकद राशि प्रदान की गई।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।