केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया जनसंवाद, ग्रामीणों ने गिनाईं समस्याएं, अधिकारियों को दिये समाधान के निर्देश
राजकुमार वर्मा
राजकुमार वर्मा
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को अमरिया ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में जनसंवाद कर ग्रामीणों से उनकी समस्याएं जानीं। धुंधरी ग्राम प्रधान इंद्रपाल ने शमशान घाट हेतु सड़क व पुलिया निर्माण, वही ग्रामीणों ने सड़क, जलभराव से संबंधित शिकायती पत्र देकर समस्या समाधान की मांग की।
केन्द्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने विकासखंड अमरिया के ग्राम पंचायत धुंधरी में जनसंवाद किया। प्रधान और ग्रामीणों शमशान स्थल पहुंचने के लिए पुलिया एवं स्थानीय नौजवानों के लिए नौकरी की मांग की। ग्राम प्रधान द्वारा प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव में शमशान भूमि तक पहुंचने के लिये ग्रामीणों को नहर पार कर जाना पड़ता है। इसलिए नहर पर एक पुलिया के निर्माण की आवश्यकता है। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए राज्य मंत्री ने सिंचाई विभाग को तत्काल कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया। वही ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सड़क, बिजली, पेंशन, जलभराव आदि से अवगत कराया और समस्या के समाधान की मांग की। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने तत्काल मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को समस्याओं के निदान हेतु निर्देशित किया। वही नगरिया कॉलोनी के ग्राम प्रधान हरीश कुमार ने भिखारीपुर भंगा मोहम्मदगंज माधोपुर संपर्क मार्ग पर टूटी हुई सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की।
इसके अलावा केन्द्रीय राज्यमंत्री ने विकासखंड अमरिया के मुगलाखेड़ा और करघैना पीरा में भी जनसंवाद कर लोगों की समस्याएं जानीं। कई मामलों में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, भाजपा जिला महामंत्री लेखराज भारती, ग्राम प्रधान जशोदा देवी प्रधान पति इंद्रपाल वर्मा , नगरिया कॉलोनी के प्रधान हरीश कुमार, पूर्व प्रधान रामदयाल समेत अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजकुमार वर्मा
प्रधानमंत्री मोदी मुंबई में इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 के दौरान मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे और ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम की अध्यक्षता करेंगे. 5 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 85 देशों से 1 लाख प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे.
स्थानीय लोगों में दहशत, प्रशासन से कार्रवाई की मांग रिपोर्टर – संवाद सूत्र, बरेली (बरादरी थाना क्षेत्र)
Leave a Comment: