अब तक टीवी न्यूज़ चैनल विशेष रिपोर्ट
तहसील रिपोर्टर – नीरज वर्मा, बहराइच
भैया दूज: भाइयों की लंबी उम्र की कामना का पर्व
दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को तहसील बहराइच क्षेत्र के ग्राम डीहा अंतर्गत तेलियानपुरवा में हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व भैया दूज बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
अब तक टीवी न्यूज़ चैनल विशेष रिपोर्ट तहसील रिपोर्टर – नीरज वर्मा, बहराइच
भैया दूज: भाइयों की लंबी उम्र की कामना का पर्व
दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को तहसील बहराइच क्षेत्र के ग्राम डीहा अंतर्गत तेलियानपुरवा में हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व भैया दूज बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
भैया दूज पर्व का धार्मिक और सामाजिक महत्व दोनों ही दृष्टियों से विशेष स्थान है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर, आरती उतारकर और मिठाई खिलाकर उनके प्रति अपने स्नेह और आशीर्वाद की अभिव्यक्ति करती हैं। लोक परंपरा के अनुसार बहनें “पहरुए की ईंट” तोड़कर अपने भाई के जीवन में आने वाले सभी संकटों को दूर करने की कामना करती हैं।
ग्राम तेलियानपुरवा में यह पर्व पारिवारिक प्रेम, सौहार्द और आस्था का प्रतीक बनकर पूरे उत्साह और आनंद के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव के सभी परिवारों में हर्ष का वातावरण रहा और छोटे-बड़े सभी ने मिलकर इस पावन पर्व का आनंद लिया।
यह त्यौहार न केवल धार्मिक भावना को प्रकट करता है, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम और एकता का भी प्रतीक है।
– अब तक टीवी न्यूज़, तहसील बहराइच संवाददाता: नीरज वर्मा
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गोवर्धन पूजा के अवसर पर विधायक ने गोवंश को गुड़ खिलाकर पानी पिलाया
जौनपुर/मड़ियाहूं
स्थानीय मडियाहू नगर के दिलावरपुर स्थित गोपाल गौशाला में जाकर गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोवंशों को मडियाहू विधानसभा के विधायक डॉ आर.के. पटेल ने गोवंशों को गुड खिलाकर पानी पिलाया और उनको सहलाया एवं उनके स्वा
बंथरा नगर पंचायत की लापरवाही उजागर!
वार्ड नंबर 4 में सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी से नाराज़ सभासद रेखा गौतम ने खुद उठाई झाड़ू
लखनऊ। राजधानी के बंथरा नगर पंचायत क्षेत्र में एक बार फिर सफाई व्यवस्था की लचर हकीकत सामने आई है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 में सफाई कर्मियों की अनुपस्थिति और गंदगी
जौनपुर।* उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिल
Leave a Comment: