दलितों का अपमान कर रही है भाजपा सरकार व आरएसएस: डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ
लखनऊ।
डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ लखनऊ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर दलित समाज के उत्पीड़न का गंभीर आर
दलितों का अपमान कर रही है भाजपा सरकार व आरएसएस: डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ
लखनऊ। डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ लखनऊ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर दलित समाज के उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के शासनकाल में दलितों के साथ लगातार अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं, जो संविधान और मानवता दोनों के लिए शर्मनाक हैं।
सिद्धार्थ लखनऊ ने कहा कि आए दिन कहीं दलितों पर पेशाब डाला जा रहा है, कहीं उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है — जैसे दलितों को घोड़ी पर चढ़ने से रोकना, नंगा करना, माल खिलाना या उनका सिर मुंडवाना। उन्होंने आरोप लगाया कि जाति के आधार पर अधिकारियों की पोस्टिंग और कार्रवाई की जा रही है, जो लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन है।
उन्होंने विशेष रूप से लखनऊ के काकोरी क्षेत्र की उस घटना का जिक्र किया, जहां एक दलित पासी युवक पर पेशाब डाले जाने का मामला सामने आया। उन्होंने कहा कि यह घटना “मानवता और संविधान दोनों को शर्मसार करने वाली” है।
सिद्धार्थ लखनऊ ने चेतावनी दी कि यदि उत्तर प्रदेश सरकार ने शीघ्र ही दलितों का अपमान करने वाले दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की, तो डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ और किसान कांग्रेस प्रदेशव्यापी जन आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि “2017 के चुनाव में दलित समाज भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगा और उन नेताओं से भी सवाल करेगा जो भाजपा में रहकर अपने समाज की आवाज़ नहीं उठा रहे हैं।”
इस अवसर पर पंडित प्रदीप पासी, अभय प्रताप सिंह त्यागी, रामचंद्र पटेल, सोनम गौतम, सीमा गौतम सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
“दलितों का अपमान और सत्ता की चुप्पी: डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ का भाजपा व आरएसएस पर गंभीर आरोप”
भूमिका: संवैधानिक मूल्यों पर चोट और दलित अस्मिता का प्रश्न
भारत का संविधान सामाजिक न्याय, समानता और बंधुता के सिद्धांतों पर आधारित है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने जिस भारत का सपना देखा
मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत जनपद कौशाम्बी पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कौशाम्बी।मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत बुधवार को पुलिस अधीक्षक जनपद कौशाम्बी राजेश कुमार के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं संबंधित क्षेत्राधिकारीगण तथा समस्त
डॉ0 दयाराम वर्मा
अबतक न्याय
जनपद बस्ती
थाना सोनहा पुलिस टीम द्वारा दहेज हत्या के अपराध से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
आपको बताते चले कि थाना सोनहा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 21.10.25 को पंजीकृत मु0अ0सं0 250/25 धारा 80, 85 BNS व 3/4 डीपी एक्ट से सम्
जौनपुर/मड़ियाहूं नगर के सत्ती माता मंदिर के समीप स्थित जोगापुर नहर में सोमवार को तीन मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुस
मेरठ* के चर्चित स्नेक मर्डर मामले की जांच में पुलिस के सामने कई नए तथ्य आए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी दामिनी पिछले करीब 1 साल से देशभर में पतियों की हत्या
Leave a Comment: