डॉ0 दयाराम वर्मा अबतक न्याय जनपद बस्ती मंडलायुक्त महोदय जी मंडल बस्ती - शिकायत कर्ता की शिकायत जांच के बाद गलत शिकायत पाए जाने पर यदि मुकदमा दर्ज करना विधि सम्मत है तो जिला अधिकारी बस्ती के नामित जांच टीम द्वारा स्पष्टत: भ्रष्टाचारी गण- प्रधान, सचिव व जे ई के विरुद्ध कब होगा मुकदमा दर्ज?


डॉ0 दयाराम वर्मा
अबतक न्याय
जनपद बस्ती

मंडलायुक्त महोदय जी मंडल बस्ती - शिकायत कर्ता की शिकायत जांच के बाद गलत शिकायत पाए जाने पर यदि मुकदमा दर्ज करना विधि सम्मत है तो जिला अधिकारी बस्ती के नामित जांच टीम द्वारा स्पष्टत: भ्रष्टाचारी गण- प्रधान, सचिव व जे ई के विरुद्ध कब होगा मुकदमा दर्ज?

बस्ती -14 जनवरी 2020 को तत्कालीन जिला अधिकारी बस्ती के जांच आदेश के अनुपालन के क्रम मे नामित जांच टीम द्वारा जांच कई बार टालते हुए दि0- 12/6/2023 को जिला लेखा परीक्षा अधिकारी बस्ती व डी आर डी ए बस्ती के द्वारा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र पुत्र कालीदीन, पंचायत सचिव शिवनंदन त्रिपाठी की मौजूदगी में स्थलीय व अभिलेखिय जांच की गई l

जांचोपरांत जांच टीम द्वारा प्रेषित आख्या-रिपोर्ट में 03 बिन्दुओ मे पूर्व ग्राम प्रधान उषा देवी पत्नी वीरेंद्र गाँव पंचायत तेनुआ असनहरा, पंचायत सचिव व जे ई विकास खंड- रामनगर, जनपद- बस्ती द्वारा सरकारी धन बिना कार्य कराये बंदरबाट/अनियमितता किये जाने की पुष्टि की गई l

राजनैतिक प्रभाव के कारण पूर्व ग्राम प्रधान उषा देवी गाँव पंचायत तेनुआ असनहरा, तत्कालीन सचिव अर्जुन वरुण, शेषराम दिवाकर व
जे ई रामप्रताप चौधरी वि0खंड रामनगर, जनपद बस्ती के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के वजाय डी पी आर ओ जनपद बस्ती द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर ठंडे बस्ते मे डाल दिया गया है l
सरकारी धन के लूटने वालों के विरुद्ध मुकदमा न दर्ज होने के कारण उत्तर -प्रदेश शासन के प्रति जनता मे गलत सन्देश जा रहा है l

जनता जानना चाहती है कि भ्रष्टाचारी गण के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होगा या नहीं और यदि होगा तो कब होगा?

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।