दीपोत्सव पर कौशाम्बी पुलिस ने चलाया स्वच्छता का महाअभियान
कौशाम्बी। दीपावली पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद में पुलिस कार्यों के साथ-साथ सभी थाना एवं चौकी परिसरों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु प्रत्येक रविवार को चलाए जा रहे स्
दीपोत्सव पर कौशाम्बी पुलिस ने चलाया स्वच्छता का महाअभियान कौशाम्बी। दीपावली पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद में पुलिस कार्यों के साथ-साथ सभी थाना एवं चौकी परिसरों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु प्रत्येक रविवार को चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत रविवार को विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया। रविवार को दीपावली के अवसर पर जनपद के सभी थाना/चौकियों पर नियुक्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगणों द्वारा सामूहिक श्रमदान कर साफ-सफाई का कार्य किया गया। इस दौरान थाना/चौकी परिसर से गंदगी, कूड़ा-करकट हटाया गया। कार्यालयों में रखे महत्वपूर्ण अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से संजोया गया। पुलिस कर्मियों के बैरक एवं आवासीय परिसर की सफाई की गई। शस्त्रागार एवं दंगा निरोधक उपकरणों की सफाई कर उन्हें दुरुस्त किया गया। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार ने कहा कि स्वच्छ वातावरण केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि कार्य के प्रति अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करता है। दीपावली जैसे पावन पर्व पर स्वच्छता का यह संकल्प न केवल परिसर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि मनोबल और सेवा भावना को भी सशक्त बनाता है। स्वच्छ परिसर में कार्य करने से कार्यकुशलता और सकारात्मकता दोनों में वृद्धि होती है। कौशाम्बी पुलिस का यह स्वच्छता अभियान प्रत्येक रविवार को निरंतर जारी रहेगा।
पटाखा/बारूद की दुकानों का निरीक्षण कर दिए गए सुरक्षा संबंधी निर्देश कौशाम्बी। दीपावली पर्व पर अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह द्वारा ओसा, मंझनपुर स्थित पटाखा/बारूद की दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा उपायों के पालन, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं उनके सही उपयोग की विधि के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही पटाखा विक्रेताओं को सुरक्षा मानकों का पूर्णतः अनुपालन करने एवं किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने हेतु निर्देशित किया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अमोद कुमार दीपावली के शुभ अवसर पर हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन बांदा संस्था की ओर से ज़रूरत मंद परिवारों को राशन, मिठाई एवं बच्चों को गिफ्ट का किया गया वितरण
बांदा 19/10/2025 को हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन बांदा संस्था की ओर से अलीगंज स्थित संस्था के ऑफिस से दीपावली के शुभ अवसर पर बेवा ज
प्रद्युम क्लब के बॉलर आयुष 5 विकेट लेकर रहे मैंन ऑफ़ द मैच
अमोद कुमार
बांदा भागवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल मैं अंडर 14 का एक अभ्यास मैच खेला गया आकाश क्लब और प्रद्युम क्लब के बीच जिसमे आकाश क्लब के बल्लेबाजो ने 35 ओवर में 147 रन बनाए जिसमे सर्वाधिक रन शिवम 29 राजा ने 21 रन बनाए प्रद्युम क्लब
बांदा रोटी बैंक ने दीपावली पर जरूरतमंदों को बांटे कपड़े, किताबें और अन्य सामग्री, 350 ग्रामीण हुए लाभान्वित
अमोद कुमार
बांदा,-बांदा रोटी बैंक सोसाइटी ने दीपावली के शुभ अवसर पर ग्राम हटेटी पुरवा में जरूरतमंद ग्रामीणों को वृहद कपड़ा, किताबें, जूते-चप्पल, घड़ी, पर्स, खिलौने, बर्तन आदि का वित
Leave a Comment: