ऊंचे गांव में जहरीली शराब से युवक की मौत, नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज न होने पर करणी सेवा और विहिप ने किया थाने का घेराव
रिपोर्ट,, सोनू पाठक
गोवर्धन। थाना मगोर्रा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऊंचे गांव में एक युवक को कथित रूप से शराब में ज़हर मिलाकर पिला दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मृ
ऊंचे गांव में जहरीली शराब से युवक की मौत, नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज न होने पर करणी सेवा और विहिप ने किया थाने का घेराव
रिपोर्ट,, सोनू पाठक
गोवर्धन। थाना मगोर्रा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऊंचे गांव में एक युवक को कथित रूप से शराब में ज़हर मिलाकर पिला दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दी है, लेकिन पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
इस घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। करणी सेवा संगठन के मंडल उपाध्यक्ष एवं विश्व हिंदू परिषद से जुड़ी महिला जिला अध्यक्ष छाया गौतम अपने संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ मांगेरा थाने पहुंचीं और थाने का घेराव कर नामजद आरोपियों पर तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
परिजनों और संगठन का कहना है कि माननीय एसपी सिटी द्वारा आदेश दिए जाने के बावजूद पुलिस मुकदमा दर्ज करने में टालमटोल कर रही है। साथ ही पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि उपनिरीक्षक मकसूद अली ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि इस मामले में आरोपी राजनीतिक संरक्षण के चलते अब तक गिरफ्त से बाहर हैं, जिससे न्याय मिलने की उम्मीद धूमिल होती जा रही है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
एक दिन की फरह थानाध्यक्ष बनी 10 वी की छात्रा शिवानी
रिपोर्ट सोनू पाठक
. पुलिस की कार्यप्रणाली से हुई अवगत
. एक पीड़ित के प्रार्थना पत्र का किया निस्तारण
फरह। एक दिन की फरह थानाध्यक्ष बनी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की दसवीं की छात्रा शिवानी कुर्सी पर बैठते ही भावुक हो गई। पीड़ितों की फरि
देश को बचाना है तो संविधान बचाना होगा ~ सांसद राकेश राठौर
~~~~~~~~
खैराबाद!मखुवा चौबेपुर में संविधान बचाओ अभियान के अंतर्गत आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि संविधान रचयिता माननीय डॉ भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए सं
Leave a Comment: